एक्सप्लोरर

Owaisi On Mughal: 'मुझे मुगलों से मुहब्बत नहीं', ओवैसी बोले- ऐसा लगता है लाल किला पीएम मोदी ने बनवाया

Asaduddin Owaisi On Mughals: ओवसी ने आरोप लगाया कि भारत में 1930 के जर्मनी जैसी स्थिति बनती जा रही है. उन्होंने कांग्रेस को बीजेपी का ही क्लोन बता दिया.

Asaduddin Owaisi On Mughals: औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमाई हुई है. इसे लेकर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा भारत में इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है. मुझे मुगलों से मुहब्बत नहीं है लेकिन इतिहास बदला जा रहा है. ऐसा लगता है जैसे लाल किला मोदी ने बनवाया हो.

ओवैसी ने आगे कहा, आज अगर आपके पास टीपू सुल्तान की तस्वीर है तो आपके खिलाफ मुकदमा हो जाएगा. उसी टीपू सुल्तान की तस्वीर भारत के संविधान में है. औरंगजेब को लेकर एआईएमआईएम नेता ने कहा, पहले उसकी फोटो की पुष्टि कर लीजिए. वो 300 साल पहले मर गया था, कैसे आप कह सकते हैं कि वो उसकी फोटो है. उन्होंने कहा, बाबरी विरोध के समय वे हमें बाबर की औलाद कहते थे, आज हमें औरंगबेज की औलाद बुलाया जा रहा है.

हिटलर के जर्मनी से तुलना

ओवैसी ने हिटलर के शासन से तुलना करते हुए कहा, आज हम 1930 का जर्मनी देख रहे हैं. इसी तरह की हेट स्पीच यहूदियों के खिलाफ दी जा रही थीं. हिटलर के शासन में भी फिल्में बनाई गईं और आज भारत में कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी बनाई जाा रही हैं.

एआईएमआईएम नेता ने आरोप लगाया कि 9 सालों में बीफ, हिजाब और हलाल के नाम पर मॉब लिंचिंग होने लगी है. दावा किया कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों को इलाका खाली करने को कह दिया गया. उनमें से एक बीजेपी का अल्पसंख्यक नेता था.

कांग्रेस को कहा जोकर

ओवैसी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, कई उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस भी वही करेगी लेकिन वे उनके (बीजेपी) क्लोन है. दरअसल वे क्लोन नहीं हैं, बल्कि क्लाउन (जोकर) हैं. वे (कांग्रेस) मोदी के साथ हिंदुत्व की प्रतियोगिता कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Rifts In NCP: शरद पवार ने भतीजे अजित को कर दिया साइडलाइन? सुप्रिया सुले बोलीं- उनके पास तो...

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget