एक्सप्लोरर

‘डिसेंट नोट के 40 पॉइंट हटाए, 1 चैप्टर भी गायब’, जेपीसी ने सदन में पेश की रिपोर्ट तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि उनकी ओर से 130 पन्नों से जायदा का असहमति नोट कमेटी को सौंपा था, जिसे 9 चैप्टर में डिवाइड किया गया था. इसमें से एक चैप्टर गायब है.

Asaduddin Owaisi: वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा सांसद और कमेटी के सदस्य असदुद्दीन ओवैसी कई दिन से आरोप लगा रहे थे कि उनके प्रावधानों पर उनके असहमति नोट्स को अध्यक्ष ने रिपोर्ट से हटा दिया है. ऐसे में मंगलवार (4 फरवरी, 2025) को रिपोर्ट की कॉपी में भी यह सामने आया कि असदुद्दीन ओवैसी के असहमति नोट से जहां 40 बिंदुओं को हटा दिया गया, तो एक चैप्टर भी गायब कर दिया गया है.

ओवैसी ने 130 पन्नों से जायदा का असहमति नोट कमेटी को सौंपा था, जिसे 9 चैप्टर में डिवाइड किया गया था, लेकिन सदन में रखी गई रिपोर्ट में केवल 8 चैप्टर ही शामिल किए गए हैं. साथ ही की 40 असहमति के पॉइंट भी हटा दिए गए. असहमति नोट के पहले चैप्टर प्रीफेस (Preface) में ओवैसी ने लिखा था कि रिपोर्ट में दावा किया गया कि आदिवासियों की जमीन वक्फ की जा रही है और मंत्रालय इस पर एक्शन ले. ओवैसी के मुताबिक, भारत में कई आदिवासी मुसलमान हैं, जिन पर समिति ने रिपोर्ट के दौरान ध्यान नहीं दिया. इसके बाद में लिखे बिंदु को रिपोर्ट में नहीं रखा गया और काले रंग से हटा दिया गया.

क्या बोले ओवैसी?

इसी तरह असदुद्दीन ओवैसी जब रिपोर्ट में धारा 108 को हटाने को असंवैधानिक करार दे रहे थे तो उनके आगे के असहमति नोट के बिंदु 1.6 और 1.7 को पूरी तरह से हटा दिया और 1.5 में सिर्फ आधा हिस्सा ही पेश रिपोर्ट में दर्ज दिखाया गया.

रिपोर्ट में ओवैसी के कई पॉइंट्स नहीं आए सामने

इसी तरह असदुद्दीन ओवैसी के असहमति नोट के चैप्टर 3 PROCEDURAL IRREGULARITIES के चैप्टर के नाम को रिपोर्ट में चैप्टर की शुरुआत में ही हटा दिया गया और इसके शुरुआती 15 बिंदुओं को भी काले रंग से हाइलाइट किया गया, जिससे रिपोर्ट में ओवैसी के ये बिंदु सामने नहीं आ पाए. इस चैप्टर के बचे हुए पॉइंट्स को देख कर पता चल रहा है कि इस चैप्टर में ओवैसी वक्फ संशोधन की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहे हों.

स्टेकहोल्डर्स के हितों को लेकर भी कही थी बात

इसी तरह चैप्टर 2 BACKGROUND AND INTRODUCTION में असदुद्दीन ओवैसी ने असहमति नोट्स में लिख कर दावा कर रहे हैं कि वक्फ संशोधन बिल में सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया. इस चैप्टर में भी कई बिंदु ओवैसी के असहमति नोट से हटा कर रिपोर्ट पेश की गई.

नोट में वक्फ सर्वे का अधिकार देने का विरोध कर रहे थे ओवैसी

इसी तरह चैप्टर 4 THEMATIC ANALYSIS में जेपीसी कमेटी के सदस्य और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के असहमति नोट The Absence of Justifications के पहले बिंदु का कुछ हिस्सा हटाया गया. साथ ही Misleading Characterisation of Waqf का 4.2.4 बिंदु हटा दिया गया, जिसके ऊपर के बिंदु में ओवैसी कलेक्टर को वक्फ सर्वे का अधिकार देने का विरोध कर रहे थे.

‘रिपोर्ट कुल 9 चैप्टर की भेजी थी’

इसके बाद Proceedings of the Joint Committee सब हेडिंग, जिसमें ओवैसी ने JPC की प्रोसिडिंग्स पर असहमति नोट लिखा था उसके कुल 7 बिंदुओं में से 5 बिंदु हटा दिए गए. इसके अलावा ओवैसी ने कमेटी को अपनी रिपोर्ट कुल 9 चैप्टर की भेजी थी जिसमें से 8 चैप्टर तो कमेटी ने कांट छांट के साथ रखे लेकिन नौवां चैप्टर पूरी तरह से हटा दिया.

यह भी पढ़ें- Waqf Bill: 'क्या कोई आदिवासी मुसलमान नहीं हो सकता'? वक्फ बिल से असहमति नोट हटाए जाने पर खफा ओवैसी

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget