एक्सप्लोरर

जो सरकार 100 ऑक्सीजन प्लांट भी नहीं लगा सकी, वह चाहती थी 1.37 अरब लोग अपनी नागरिकता साबित करें- ओवैसी

कोरोना महामारी और इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि हुकूमत की नाकामी मरने वालों के आहों और सिसकियों में नज़र आ रही है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन और दूसरी सुविधाओं की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार आलोचनाओं से चौतरफा घिरी हुई है. विपक्ष सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहा है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

हैदराबाद से सांसद ने अपने ट्वीट में कहा, “जो सरकार सौ ऑक्सीजन प्लांट भी नहीं लगा सकी वो चाहती थी कि 1.37 अरब लोग अपनी नागरिकता साबित करें.” ओवैसी का इशारा नागरिकता कानून (सीएए) की तरफ है. जाहिर है कि ओवैसी इस कानून के विरोध का मुखर चेहरा रहे हैं. 

यह पहली दफा नहीं है जब ओवैसी ने कोरोना से जुड़ी तैयारियों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है. अपने एक ट्वीट में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, “मोदी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह अभी प्रधानमंत्री बने हैं और पिछले सप्ताह से पहले उनके पास कोई शक्ति नहीं है. यह "क्लोज को-ऑर्डिनेशन" महीनों पहले हो सकता था लेकिन आज भी पूरे भारत में दवा और वैक्सीन की कमी है. उन्होंने इस संकट से निपटने के हर पहलू को उलझा दिया है.”

वहीं एक और ट्वीट में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था, “हुकूमत की ना-अहली हमें क़ब्रिस्तान और शमशान में दिख रही है. हुकूमत की नाकामी मरने वालों के आहों और सिसकियों में नज़र आ रही है.”

देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति

देश में कोरोना संक्रमण से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है. अबतक दो लाख 58 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 362,727 नए कोरोना केस आए और 4120 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,52,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 348,421 नए केस आए थे.

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, लेकिन बेहतर हो रही रिकवरी दर; इन 9 राज्यों में कोविड-19 केस कम होने से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget