एक्सप्लोरर

सीएम पद पर टकराव: बघेल ने मुख्यमंत्री की हैसियत से राहुल को दिया प्रदेश आने का न्योता

ढाई-ढाई साल पर मुख्यमंत्री बदलने पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- मैंने राहुल गांधी जी को अपने मन की बात बता दी है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंह देव के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल पर रोटेशन का झगड़ा एक बार फिर दिल्ली दरबार पहुंचा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहुल गांधी ने दिल्ली मिलने बुलाया. शाम चार बजे राहुल गांधी के निवास पर भूपेश बघेल की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ साढ़े तीन घंटे की लंबी बैठक हुई.

बघेल को ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को मानना चाहिए- आलाकमान

इससे पहले ABP News को उच्च सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व का मानना है कि भूपेश बघेल को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के साथ किये ढाई-ढाई साल पर मुख्यमंत्री बदलने की आपसी समझ का सम्मान करना चाहिए और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. राहुल गांधी से भूपेश बघेल की मुलाकात करीब ढाई घंटे चली और खास बात ये रही कि इस बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं और करीब दो घंटे बाद प्रियंका गांधी ने बैठक के बीच से निकलकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके घर जाकर मुलाकात की और फिर वापस राहुल गांधी के घर भूपेश बघेल के साथ बैठक में शामिल होने आ गईं.

राहुल को छत्तीसगढ़ आकर विकास कार्यों को देखने का न्योता दिया- बघेल

बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली, जिसके बाद बाहर आकर सीएम बघेल ने मीडिया से बात की और कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आकर वहां के विकास कार्यों को देखने का न्योता दिया है. जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंग तो मुख्यमंत्री कौन होगा, तब भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आना चाहिए, न्योता उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री ही दिया है.

ढाई-ढाई साल पर मुख्यमंत्री बदलने पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "मैंने राहुल गांधी जी को अपने मन की बात बता दी है." इस बीच छत्तीसगढ़ से करीब 55 विधायकों ने कल दिल्ली आकर छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी एल पुनिया और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की. इन सभी विधायकों ने राहुल गांधी से भी मिलने का भी मांगा है. इन सभी विधायकों के दिल्ली आने को भूपेश बघेल का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.

बघेल की कुर्सी बचती है या नहीं?

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव दिल्ली पहुंच गए हैं और सूत्रों के मुताबिक देर शाम उनकी भी बातचीत संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से हुई. देखना दिलचस्प होगा कि भूपेश बघेल की कुर्सी बचती है या नहीं और अगर बघेल मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हैं तो मज़बूत वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव बगावती तेवर अपनाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें-

काबुल ब्लास्ट के बाद ISIS पर अमेरिका का हमला, अफगानिस्तान के ठिकानों पर ड्रोन से की बमबारी

आज जलियांवाला बाग का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी, संग्रहालय दीर्घाओं का भी होगा उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget