एक्सप्लोरर

Aryan Khan Released: 22 दिन बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख के साथ पहुंचे 'मन्नत'

Aryan Khan Released: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज आखिरकार 22 दिन बाद जेल से रिहा हो गए हैं. आर्थर रोड जेल और मन्नत के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है.

Aryan Khan Released: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आज 22 दिन बाद मुंबई की आर्थर रोड़ जेल से रिहा हो गए हैं. इसके बाद आर्यन पिता शाहरुख खान के साथ सीधे अपने घर 'मन्नत' पहुंचे. शाहरुख खान अपने काफिले के साथ आर्यन खान को लेने खुद आर्थर रोड़ जेल पहुंचे थे. शाहरुख के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. 

आर्थर रोड जेल के अधिकारी के मुताबिक, आर्यन खान अपनी रिहाई से बेहद खुश दिखे. उन्होंने दूसरे कैदियों से मिलकर बात की और गले भी लगाया. इससे पहले आर्यन ने अधिकारियों से रिहाई का समय पूछा था. आर्यन खान की रिहाई सुबह 11 बजे हुई. 2 अक्टूबर के छापे के बाद से आर्यन को लंबा वक्त जेल में बिताना पड़ा है. शाहरुख के लाडले के लिए ये आसान नहीं था. आगे की राह भी आसान नहीं है, क्योंकि आर्यन को सिर्फ जमानत मिली है केस से छुटकारा नहीं.

आर्यन की रिहाई के बाद भी शर्ते लागू

आर्यन खान जेल से तो रिहा हो गए हैं. लेकिन उन्हें जमानत देते हुए कोर्ट ने उनके लिए कुछ शर्तें तय की हैं.

  • आर्यन खान जांच अधिकारी को बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं.
  • हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आकर हाजिरी देनी होगी.
  • किसी दूसरे आरोपी के संपर्क में नहीं रहना होगा.
  • जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में शेयर नहीं कर सकते.
  • आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा.
  • कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं.
  • अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन की हकदार होगी.

कैदी को जेल से रिहा करने के क्या नियम हैं

जितने भी रिलीज़ ओर्ड़र बोक्स में होते हैं, उन्हें निकालकर जेल के अंदर ओफिस में ले ज़ाया जाता है.  इसके बाद सारे लोगों को (जिनके रिलीज़ बॉंड बॉक्स में होते हैं) उनके नाम बुलाए जाते हैं और उन्हें उनके बैरक से बाहर निकाला जाता है. उनके पास जेल का जो भी सामान होता है वो जमा कर लिया जाता है. (जैसे की बिस्तर, और पुस्तक जो आर्यन ने पढ़ने के लिए ली थी). इसी के साथ साथ जो रिलीज़ ओर्ड़र होते हैं, उसे जेल स्टाफ़ वेरिफ़ाय करता है और एक बार वेरिफ़िकेशन पूरा हो जाए तो 10 बजे के क़रीब जब जेल खुलता है, तब एक एक कर लोगों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाती है.

यह भी पढे़ं-

Puneeth Rajkumar Death: सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन, कर्नाटक में बढ़ाई गई सुरक्षा, सीएम स्टालिन ने किया ये ट्वीट

Vicky Kaushal और Katrina Kaif शादी के बाद नए घर में होंगे शिफ्ट, Virat Kohli-Anushka Sharma के बनेंगे पड़ोसी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget