एक्सप्लोरर

Drugs on Cruise Case: समीर वानखेड़े की जगह अब ये अधिकारी करेंगे आर्यन खान समेत छह केस की जांच, मुंबई जाएगी टीम

Drugs on Cruise Case: डीडीजी संजय कुमार सिंह की टीम शनिवार को मुंबई पहुंचेगी और आर्यन खान समेत छह मामलों की जांच अपने हाथ में लेगी.

Drugs on Cruise Case: एनसीबी ने शुक्रवार को आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स केस समेत 6 मामलों की जांच समीर वानखेड़े से ले लिया. इन मामलों की जांच एजेंसी ने दिल्ली स्थित अपनी संचालन इकाई में स्थानांतरित कर दी है. एनसीबी मुख्यालय में डिप्टी डायरेक्टर जनरल (ऑपरेशन्स) संजय सिंह की टीम इसकी जांच करेगी. ये टीम शनिवार को मुंबई पहुंचेगी और जांच का जिम्मा संभालेगी.

बता दें कि एनसीबी की संचालन इकाई का पूरे देश में क्षेत्राधिकार होता है और वर्तमान में इसका नेतृत्व डीडीजी संजय कुमार सिंह कर रहे हैं. संजय सिंह 1996 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एनसीबी संचालन इकाई की एक टीम मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई में डेरा डालेगी. 

एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने बताया कि कार्रवाई ‘‘प्रशासनिक आधार’’पर की गई है और चूंकि इन छह मामलों के ‘‘व्यापक और अंतर-राज्यीय प्रभाव’’ हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली में संचालन इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया है. कई व्यक्तिगत और सेवा संबंधी आरोपों का सामना कर रहे वानखेड़े क्षेत्रीय निदेशक बने रहेंगे.

एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य को दो-तीन अक्टूबर की दरम्यानी रात को क्रूज मामले में गिरफ्तार किया था. आर्यन 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हुए थे. वानखेड़े मामले में एक स्वतंत्र गवाह द्वारा जबरन वसूली के प्रयास का दावा करने के बाद विभागीय सतर्कता जांच का सामना कर रहे हैं.

एनसीबी के फैसले के बाद वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगा चुके महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी अधिकारी को मामले से हटाना ‘‘अभी शुरुआत है.’’ 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक ने कहा, ‘‘आर्यन खान मामले समेत पांच मामलों से समीर वानखेड़े को हटाया गया है. कुल 26 मामले हैं जिनकी जांच की जरूरत है. ये तो बस शुरुआत है...सिस्टम को साफ करने के लिए अभी बहुत कुछ करना है और हम करेंगे.’’ 

Cruise Drugs Case: समीर वानखेड़े को आर्यन खान समेत कई केसों से हटाए जाने पर आया नवाब मलिक का बयान, बोले- अभी तो बस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget