एक्सप्लोरर

Aryan Khan Bail: 4 गाड़ियों का काफिला लेकर घर से निकले शाहरुख खान, कुछ देर में जेल से आर्यन की होगी रिहाई

शाहरुख खान आर्थर रोड जेल के लिए घर से निकल गए हैं. शाहरुख चार गाड़ियों के काफिला लेकर निकले हैं. आज देर शाम तक ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान जेल से बाहर आ सकते हैं.

Aryan Khan Bail: अभिनेता शाहरुख खान आर्थर रोड जेल के लिए घर से निकल गए हैं. शाहरुख चार गाड़ियों के काफिला लेकर निकले हैं. आज देर शाम तक ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान जेल से बाहर आ सकते हैं. बेटे की रिहाई के वक्त शाहरुख खान खुद उन्हें रिसीव करने निकले हैं.

आर्यन के वकील ने क्या कहा?

सीनियर एडवोकेट सतीश माने शिंदे ने आर्यन खान को आज रिहाई मिलेगी या नहीं इस सवाल पर कहा, "हमारी लीगल टीम ऑपचारिकताओं में व्यस्त है. जैसे ही जज शूरिटी को मंज़ूर कर देंगे वैसे ही रिलीज़ ऑर्डर मिल जाएगा." उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं की आज ही रिलीज़ ऑर्डर मिल जाए.

कोर्ट ने जारी किया बेल ऑर्डर

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज आर्यन खान का पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया. इस ऑर्डर में उन शर्तों का भी ज़िक्र किया गया है, जिन्हें आर्यन को रिहाई के बाद माननी होंगी. बेल ऑर्डर से जानकारी मिली है कि आर्यन को 1 लाख रुपये के मुचलके पर कोर्ट से बेल मिली है. 

रिहाई के बाद आर्यन को माननी होंगी ये शर्तें

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच NCB मुंबई कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है. यदि किसी भी शर्त का उल्लंघन किया जाता है, तो एनसीबी जमानत रद्द करने के लिए सीधे विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन करने की हकदार होगी.

आर्यन खान ड्रग्स गतिविधियों के समान किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे, जिनके आधार पर NCB द्वारा अपराध दर्ज किया गया है. आर्यन बिना इजाज़त देश नहीं छोड़ेंगे. कोर्ट ने ये भी कहा है कि पासपोर्ट को तत्काल विशेष अदालत को सौंपा जाए. गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. अभियुक्त किसी भी प्रकार के मीडिया में विशेष गणना से पहले लंबित कोई बयान नहीं देगा. अगर उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा करनी है, तो जांच अधिकारी को अपना यात्रा कार्यक्रम देना होगा. 

आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों की ज़मानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में तीन दिनों तक सुनवाई चली, जिसके बाद अदालत ने तीनों ज़मानत दे दी. हालांकि कि गुरुवार को बेल ऑर्डर नहीं आया था, जिसके कारण आर्यन की रिहाई नहीं हो सकी है. अब बेल ऑर्डर आने के बाद माना जा रहा है कि ऑर्यन की शुक्रवार देर शाम तक आर्थर रोड जेल से रिहाई हो जाएगी.

तीन अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन को एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. मादक पदार्थ रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद और बिक्री और साजिश के लिए उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अब तक 20 लोग गिरफ्तार किये गये हैं.

Exclusive: जेल से रिहाई के बाद लालू यादव का पहला इंटरव्यू, जानें केन्द्र की राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर क्या बोले RJD सुप्रीमो

Puneeth Rajkumar Death: कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का हुआ निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget