एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल ने बुराड़ी में 450 बेड वाले अस्पताल का दौरा किया, जल्द शुरू होगा कोरोना के मरीजों का इलाज

इस अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की व्यवस्था है जिसके चलते यहां ज़्यादातर बेड्स पर ऑक्सिजन उपलब्ध होगी, अन्य बेड पर सिलेंडरों की मदद से ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी.

नई दिल्लीः कोरोना के मरीज़ों की तेज़ी से बढ़ती संख्या के मद्देनजर दिल्ली सरकार का ध्यान बेड की संख्या बढ़ाने पर केंद्रित हैं. इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी में तैयार हो रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे. 700 बेड का यह अस्पताल में फिलहाल 450 बेड के साथ कोरोना अस्पताल के रूप में शुरू किया जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की व्यवस्था है जिसके चलते यहां ज़्यादातर बेड्स पर ऑक्सीजन मुहैया होगी. बाकी बेड्स पर ऑक्सिजन सिलेंडर के ज़रिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी.

'अस्पताल में काफी काम हो चुका है' अस्पताल के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस अस्पताल में काफी काम हो चुका है. अभी यहां पर कोविड बेड तैयार किये जा रहे हैं. अभी योजना ये है कि कोरोना मरीजों के लिए यहां पर 450 बेड शुरू कर दिए जाएंगे. अच्छी बात यह है कि यहां पर हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति है. बाकी बेड्स पर हम सिलेंडर से ऑक्सीजन दे देंगे. कोरोना का इलाज करने के दौरान ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है. हमें लगता है कि कोरोना के लिए नए बेड तैयार करने की हमारी जो कवायद चल रही है, उसमें ये अस्पताल काफी मददगार साबित होगा."

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सत्येंद्र जैन का आज निमोनिया थोड़ा बढ़ गया है. आज उनका दोबारा से सीटी स्कैन कराया गया. रिपोर्ट के में पता चला है कि उनके फेफड़े में निमोनिया के पैचेज कम होने की बजाय बढ़ गए हैं. सुबह उन्हें बहुत ज्यादा थकान लग रही थी. डॉक्टरों से लगातार बात हो रही है. डॉक्टर जो भी सलाह देंगे, उसके हिसाब से आगे के ट्रीटमेंट पर फैसला लिया जाएगा."

'चीन को सबक सिखाया जाए' प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी को न बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, "बुलाना या ना बुलाना उनकी मर्जी है. इसमें मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं. उनको जैसा ठीक लगता है करें लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हम देश के साथ हैं. हम देश की सेना के साथ हैं. हम चाहते हैं कि चीन को सबक सिखाया जाए और चीन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो."

पीएम मोदी ने कहा- न कोई हमारी सीमा में घुसा, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget