एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Speech: 'इस सृष्टि की रचना ही 2014 में हुई थी, हम तो...', सीएम अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज

Arvind Kejriwal On PM Modi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन पार्टियों ने दिल्ली की राजनीति के साथ साथ हवा भी खराब कर दी थी. हमने इसका शुद्धीकरण शुरू कर दिया.

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सब आपने ही किया है. इस सृष्टि की रचना ही 2014 में हुई थी. हम तो जो भी काम करते हैं, उनका (पीएम मोदी) नाम लेकर करते हैं.

उन्होंने कहा, ''नेतृत्व का पढ़ा लिखा होना बहुत जरूरी है. मोदी जी एक इंटरव्यू में कहा चुके हैं कि वो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है, आज एडमिनिस्ट्रेशन चलाना आसान नहीं है अफसर कुछ भी करवा लेते हैं. जैसे कि नोटबंदी, कृषि कानून सबको खामियाजा भुगतना पड़ता है, पता नहीं कौन उनके कान भरता है. ऐसे ही उनके बयान आते हैं कि गंदी नाली से गैस बनाना, बादल के पीछे रडार से विमान का छीप जाना. विदेशी लोग आते हैं पता नहीं उन से क्या क्या साइन करवा लेते हैं. दिल्ली की एक पढ़ी लिखी सरकार है, ये साबित हो चुका है.''

विधानसभा में सोमवार (27 मार्च) को केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, ''मैं अभी वित्त मंत्री और भाजपा वालों की चर्चा सुन रहा था. हमने दिल्ली में छोटे बच्चों की पढ़ाई के लिए तो काफ़ी इंतज़ाम किए हैं, शिक्षा मंत्री आतिशी से निवेदन करूंगा कि एडल्ट लिटरेसी प्रोग्राम की भी व्यवस्था करें.'' उन्होंने कहा, ''दिल्ली मॉडल एक पढ़ी लिखी सरकार, सबके विकास, जीरो करप्शन, महंगाई से निजात, फ्री बिजली, फ्री पानी, सबके लिए स्वास्थ्य का मॉडल है.'' 

सीएम केजरीवाल ने गिनाई उपलब्धियां

केजरीवाल ने कहा, ''पहले दिल्ली सीडब्ल्यूजी घोटाले के लिए जानी जाती थी लेकिन आज स्कूलों के लिए जानी जाती है. इन लोगों ने हज़ारों करोड़ खर्च कर दिए घोटाले साबित करने के लिए लेकिन जनता मान नहीं रही. जो काम 65 साल में हुए उससे डबल काम हमने आठ साल में कर दिए. शिक्षा स्वास्थ्य का काम तो सबको पता है, तो आज मैं उन पर बात नहीं करूंगा. दिल्ली में सब फ्री है उसके बावजूद बजट मुनाफ़े में है.''

सीएम ने कहा कि 65 साल तक दिल्ली की 227 कॉलोनियों में सीवर की लाइन थी, आठ साल में हमने 747 कॉलोनियों में लाइन बिछा दी है. हमने आठ साल में सिवेज़ ट्रीटमेंट की क्षमता और वाटर सप्लाई को डबल कर दिया है. आठ साल में 5138 किमी पानी की पाइपलाइन दिल्ली में डाली गई है.

व्हाट्सएप मैसेज का जिक्र

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि यह सब काम हो रहा है क्योंकि पढ़ी लिखी सरकार है, एक अनपढ़ सरकार भी है जिसका नारा है, घर घर नाली घर घर गैस, जिसकी लाठी उसकी भैंस. बनेगा पकौड़ा बनेगी चाय, स्कूल, अस्पताल भाड़ में जाए. आम आदमी से मन की बात, अपने भाई से धन की बात. वाह रे शासन तेरा खेल, ईमानदार को हो गई जेल.''

Rahul Gandhi Remarks: वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से नाराज उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खरगे के डिनर से बनाई दूरी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget