एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- 2022 में गुजरात की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

गुजरात के निकाय चुनाव पर केजरीवाल ने कहा कि हम पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, मगर पूरी ताकत के साथ. इससे हमें संगठानात्मक स्तर पर भी मदद मिलेगी.

नई दिल्ली: गुजरात निकाय चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. केजरीवाल ने कहा कि आप विधानसभा में किसी पार्टी के साथ गठबंधन भी नहीं करेगी.

एबीपी अस्मिता से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के राजनीतिक हालात पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों को फ्री बिजली मिलनी चाहिए, यह संभव है हमने कर के दिखाया है दिल्ली में, वही मॉडल अब एक उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी  गुजरात के लोगों के पास लेकर आ रही है.

यह पूछने पर की गुजरात में आम आदमी पार्टी के पास संगठन नहीं है,  केजरीवाल ने कहा, “मैं आपसे सहमत हूं, संगठन हमारी कमजोरी है, बीजेपी का गुजरात के अंदर जबरदस्त संगठन है. लेकिन चुनाव लड़ने के लिए दो चीजों की जरुरत होती है एक उम्मीद और एक संगठन. गुजरात के लोगों को उम्मीद आप से है. हम जो एजेंडा लेकर जा रहे हैं या तो मौजूदा बीजेपी सरकार उसको पूरा कर दे,  अभी तो दो साल है उनके पास, बिजली मु्फ्त कर दे, पानी फ्री कर दे, सरकारी स्कूल, अस्पताल अच्छे कर दे, जो हमारा एजेंडा है उसे लागू कर दे,  अगर वो नहीं कर सकते तो गुजरात के लोग इस नए एजेंडा के ऊपर वोट कराना चाहते हैं.”

सबकुछ फ्री में देने के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि इसका एक ही मंत्र है कि हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया. आप दिल्ली आए हैं यहां पर वजीरपुर है बगल में. वजीरपुर में एक फ्लाईओवर बना जो सवा तीन सौ करोड़ में बनना था हमने समये से पहले दौ सो करोड़ में पूरा कर दिया. हमने हर काम में पैसे बचाना चालू किए, उससे जो पैसा बचता गया, ये जनता का पैसा था जिसे बचाया गया. उस से बिजली फ्री कर दी, फिर और पैसा बचा तो पानी फ्री, कर दिया. ये हर स्टेट में हो सकता है. हमने देश में यह साबित कर दिया है कि सरकार में पैसे की कमी नही है, नीयत की कमी है.”

गुजरात के निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि हम पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, मगर पूरी ताकत के साथ. इससे हमें संगठानात्मक स्तर पर भी मदद मिलेगी. उन्होंने ऐलान किया कि 2022 के  विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारा किसी के साथ भी गठबंधन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: पंजाब के निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, कैप्टन अमरिंदर बोले- किसान आंदोलन को हल्के में ना ले सरकार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल; मोदी सरकार की कितनी हिस्सेदारी
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
'दक्षिण के राज्यों को सीटों का होगा फायदा, फैलाया जा रहा भ्रम', लोकसभा में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
'दक्षिण के राज्यों को होगा फायदा', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget