एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'सिर्फ 16 मार्च को पेशी में छूट दे दीजिए', शराब नीति मामले में फिर कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, जानें ‌ED ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal Case: शराब नीति भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए कोर्ट ने 16 मार्च का समय दिया है. इसमें छूट की मांग कर उन्होंने याचिका लगाई है.

Delhi Liquor policy case: दिल्ली शराब नीति भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पेशी में छूट मांगी है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है.

केजरीवाल के लिए वकील रमेश गुप्ता पेश हुए. उन्होंने कहा कि दो रिवीजन याचिका है. वकील ने कहा कि शनिवार (16 मार्च) को केजरीवाल को पेश होने का आदेश दिया गया है. इस कोर्ट से उन्हें पेशी से छूट देने की गुहार है.

निचली अदालत में सुनवाई पर रोक की गुहार

केजरीवाल के वकील ने कहा कि समन को दरकिनार करने के मामले में अधिकतम सजा एक महीने की है. इसके बाद जब कोर्ट ने ईडी से इस पर अपना पक्ष रखने को कहा तो केंद्रीय एजेंसी ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का समय मांगा है.

केजरीवाल के वकील ने कहा कि जब तक अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है, निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर अंतरिम रोक लगाई जाए.
रमेश गुप्ता ने कहा कि इस मामले में समन की अवहेलना पर जो सजा हो सकती है, वो अधिकतम एक महीने की है. हम सिर्फ शनिवार को पेशी से छूट मांग कर रहे है.

ईडी ने जताया विरोध
कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने इस दलील का विरोध किया. उन्होंने कहा कि बहुत पहले ही पहली शिकायत पर कोर्ट 16 मार्च की तारीख तय कर चुका है. जब भी कोर्ट कोई तारीख तय करता है तो अरविंद केजरीवाल अपना कार्यक्रम उसी, तारीख पर बना लेते हैं ताकि पेशी से बच सकें.

'ईडी कर रही पब्लिसिटी स्टंट'
एसवी राजू के के इन आरोपों पर तुरंत अरविंद केजरीवाल के वकील ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं. केजरीवाल के वकील ने कहा कि सिर्फ दो व्यक्ति ही शिकायत दर्ज करा सकते है. एक संबंधित अधिकारी या उसका वरिष्ठ अधिकारी. हर अधिकारी शिकायत नहीं दर्ज करा सकता है. केजरीवाल के वकील ने कहा कि ये ईडी का पब्लिसिटी स्टंट है. केजरीवाल यहां आएंगे और जमानत लेंगे. ये एक जमानती अपराध है.

'हम प्रचार के लिए कुछ नहीं करते'

केंद्र सरकार के वकील एएसजी राजू ने कहा कि ऐसे आरोप न लगाएं. हम प्रचार के लिए कुछ नहीं कर रहे है. बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में कई बार समन के बावजूद अरविंद केजरीवाल केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 16 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. इसी में छूट के लिए उन्होंने सेशन कोर्ट में आवेदन किया है.

ये भी पढ़ें:BJP 2nd Candidates List: BJP ने नहीं दिया बेटे को टिकट तो भड़के ईश्वरप्पा, कर दिया बड़ा ऐलान, बढ़ाने जा रहे मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget