एक्सप्लोरर

BJP 2nd Candidates List: BJP ने नहीं दिया बेटे को टिकट तो भड़के ईश्वरप्पा, कर दिया बड़ा ऐलान, बढ़ाने जा रहे मुश्किल

Lok Sabha Election: बीजेपी ने वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के बेटे कांतेश का टिकट नहीं दिया है. इससे पहले कांतेश को विधानसभा चुनाव में भी शिवमोग्गा से टिकट नहीं मिला था.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार ( 13 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के बेटे कांतेश का नाम शामिल नहीं था. इसके चलते ईश्वरप्पा अब कांतेश को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने पर विचार कर रहे हैं.

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी नेता बीएस येदियुरप्पा ने वादा किया था कि कांतेश को हावेरी सीट से पार्टी का टिकट मिलेगा. इतना ही नहीं येदियुरप्पा ने कांतेश की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार करने वादा भी किया था. हालांकि, बीजेपी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को हावेरी लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है.

समर्थकों के साथ एक बैठक करेंगे ईश्वरप्पा 
ईश्वरप्पा ने कहा कि वह 15 मार्च को शिवमोग्गा में अपने समर्थकों के साथ एक बैठक करेंगे, जहां उनके बेटे की उम्मीदवारी के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को शिवमोग्गा या हावेरी सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रहे हैं. शिवमोग्गा येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र बीजेपी की पहली पसंद हैं, जो वहां के मौजूदा सांसद भी हैं.

प्रताप सिम्हा और नलिन कतील किनारे करने का लगाया आरोप
ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया कि बीजेपी उनके बेटे को इसलिए नजरअंदाज कर रही है, क्योंकि 2013 में कर्नाटक जनता पार्टी की स्थापना के समय उन्होंने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन नहीं किया था. इस दौरान उन्होंने येदियुरप्पा पर बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा और नलिन कतील जैसे ईमानदार पार्टी कार्यकर्ताओं को किनारे करने का आरोप भी लगाया.

विधानसभा चुनाव में भी नहीं मिला था टिकट
ईश्वरप्पा ने कहा कि उनका बेटा कहां से चुनाव लड़ेगा इसका फैसला इस पर आधारित होगा कि लोग क्या चाहते हैं. इससे पहले बीजेपी ने पिछले साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांतेश को शिवमोग्गा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें- BJP 2nd Candidates List: पीयूष गोयल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी समेत बीजेपी की दूसरी लिस्ट के वो नाम जो चौंका रहे सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget