एक्सप्लोरर

MCD Election: कल लॉन्च होंगी 'केजरीवाल की 10 गारंटी', MCD चुनाव के लिए ये है AAP का प्लान

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली के लोग दिल्ली नगर निगम से मांग कर रहे हैं कि अब ऐसी सरकार आनी चाहिए कि भ्रष्टाचार, कूड़े के पहाड़ों और अव्यवस्था से मुक्ति मिले'.

MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी ने आज (बुधवार, 9 नवंबर) को एक अहम बैठक की, जिसमें AAP के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. AAP की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक में हुई चर्चा के बारे मीडिया को जानकारी साझा करते हुए कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आज बैठक हुई.

बीजेपी के काम को बनाया निशाना

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बैठक में चर्चा हुई कि किस तरह से दिल्ली में बीजेपी ने पिछले 15 साल में दिल्ली नगर निगम को बर्बाद कर दिया है. मनीष ने आरोप लगाते हुये कहा, दिल्ली के हर कोने में, हर गली में, हर पार्क में कूड़ा फैला हुआ है. दिल्ली में पार्कों की हालत बहुत ही खराब है. सड़कों के ऊपर आवारा पशु हैं और बहुत बुरी तरह से सड़कों की हालत खराब कर रहे हैं. दिल्ली में किस तरह से व्यापारियों और छोटे-छोटे दुकानदारों का शोषण हो रहा है और उनसे पैसा ले लिया जाता है. 

बिना पैसा दिए मकान नहीं बनता

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "दिल्ली में कोई आम आदमी अपना मकान बनाना शुरू करता है, तो बिना पैसा दिए उसको मकान बनाने नहीं दिया जाता है. दिल्ली में चारों तरफ कूड़े के पहाड़ बना दिए गए हैं." नगर निगम को ट्रेडर्स के लिए और स्कूल- अस्पतालों के लिए क्या-क्या करना है और चुनाव के बाद जब आगे चीजें बढ़ेंगी, तो किस तरह से इन चीजों को आगे लेकर जाना है. ऐसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

"केजरीवाल की गारंटी" लांच करेंगे

मनीष सिसोदिया ने कहा, "10 नवंबर को अरविंद केजरीवाल एमसीडी के लिए केजरीवाल की गारंटी लॉन्च करेंगे. दिल्ली के लोग दिल्ली नगर निगम से मांग कर रहे हैं कि अब ऐसी सरकार आनी चाहिए कि भ्रष्टाचार, कूड़े के पहाड़ों और अव्यवस्था से मुक्ति मिले. इन सब मुद्दों पर चर्चाओं के आधार पर कल सीएम अरविंद केजरीवाल एमसीडी के लिए "केजरीवाल की गारंटी" जारी करेंगे. इसमें कुल 10 गारंटी होगी जिसे अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के सामने रखेंगे."

प्रोफेशनल तरीके से सर्वे हो रहा है

मनीष सिसोदिया ने टिकट बंटवारे के सवाल के जवाब में कहा, "टिकट लेने के लिए बहुत सारे लोग हैं. टिकट मांगने वाले सभी लोगों का सर्वे चल रहा है. बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से एक-एक उम्मीदवार के बारे में सर्वे कराया जा रहा है और सर्वे के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची को फाइनल करेंगे." आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में 9 नवंबर को भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए.

250 सीटों पर चुनाव

MCD चुनाव से संबंधित अहम मुद्दों पर विस्तार में चर्चा हुई और एमसीडी की 250 सीटों पर चुनाव की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई. आम आदमी पार्टी ने 8 नवंबर से कूड़े पर जनसंवाद अभियान की शुरुआत भी कर दी है. जनसंवाद के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी  के लोगों से कूड़े से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें: ABP C-Voter Opinion Poll: हिमाचल में किसने जमाई धाक, कौन बनाएगा सरकार? फाइनल ओपिनियन पोल का आंकड़ा चौंका रहा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget