एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने किया 100 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन, अब दिल्ली में हो गए कुल 300 मोहल्ला क्लिनिक

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली का क्षेत्रफल डेढ़ हज़ार किलोमीटर हैं. जिसमें से पांच सौ किलोमीटर में यमुना और जंगल है. सिर्फ़ एक हज़ार किलोमीटर में आबादी है. ऐसे में दिल्ली सरकार दिल्ली में कुल एक हज़ार मोहल्ला क्लिनिक खोलेगी.

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज वज़ीराबाद के संगम फ़्लाईओवर के नीचे बने एक मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन किया. इसके तुरंत बाद केजरीवाल पास में ही एक छोटी जनसभा को सम्बोधित किया. क़रीब बीस मिनट के सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक शिलापट्ट के माध्यम से दिल्ली के अलग-अलग स्थानों के 100 नए मोहल्ला क्लीनिकों का एक साथ उद्घाटन किया.

हर एक किलोमीटर पर होगा मोहल्ला क्लिनिक

जनसभा के अपने संक्षिप्त भाषण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इस लक्ष्य को लेकर चल रही है कि दिल्ली में किसी को भी सामान्य इलाज के लिए एक किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी न तय करनी पड़े.

कुल 1000 मोहल्ला क्लिनिक बनेंगे

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली का क्षेत्रफल डेढ़ हज़ार किलोमीटर हैं. जिसमें से पांच सौ किलोमीटर में यमुना और जंगल है. सिर्फ़ एक हज़ार किलोमीटर में आबादी है. ऐसे में दिल्ली सरकार दिल्ली में कुल एक हज़ार मोहल्ला क्लिनिक खोलेगी ताकि हर एक किलोमीटर पर एक मोहल्ला क्लिनिक मिल जाय.

दिसम्बर तक शुरू हो जाएंगे 500 मोहल्ला क्लिनिक

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एलान किया कि नवम्बर में 100 नए मोहल्ला क्लिनिक भी बन कर तैयार हो जाएंगे. और दिसम्बर महीने में किराए पर ली गई जगहों पर सौ अन्य मोहल्ला क्लिनिक भी शुरू हो जाएंगी.

मोहल्ला क्लिनिक बना रहे हैं वर्ल्ड रेकॉर्ड

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पूरी दुनिया में एक साथ सौ मोहल्ला क्लीनिकों को एकसाथ कहीं भी शुरू नहीं किया गया. ये एक रेकार्ड है. युनाइटेड नेशन के सेक्रेटरी भी दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक देखने आ चुके हैं कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक देखने की इच्छा ज़ाहिर की है.

अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक नागरिक लाभान्वित

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में ही राजधानी के तकरीबन 200 मोहल्ला क्लीनिक में करीब 1 करोड़ 70 लाख लोग चिकित्सा लाभ ले चुके हैं। वहीं इन क्लीनिकों में करीब 16 लाख रोगी निशुल्क जांच भी करा चुके हैं।

सीसीटीवी और स्ट्रीट लाईट का ज़िक्र

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “हमनें तीन लाख कैमरे एक साथ लगवाए हैं ये भी दुनिया में एक साथ कहीं नहीं हुआ. हम एक हज़ार नई स्ट्रीट लाईट भी अब दिल्ली में लगवाने जा रहे हैं.”

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दम दिखाती 'दबंग' बेटियां | ABP Uncut

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget