विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केजरीवाल ने हरियाणा में किया रोड शो
हिसार रैली में अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभाचुनाव में अपनी पार्टी की दावेदारी पेश करने की घोषणा की. केजरीवाल के साथ यहां आप के हरियाणा प्रमुख नवीन जयहिंद भी मौजूद थे.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य के रोहतक-भिवानी क्षेत्र में रोडशो किया. रविवार को हिसार में उनकी रैली हुई. हिसार रैली में अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभाचुनाव में अपनी पार्टी की दावेदारी पेश करने की घोषणा की. केजरीवाल के साथ यहां आप के हरियाणा प्रमुख नवीन जयहिंद भी मौजूद थे. रोडशो दोपहर तक बहादुरगढ़, सांपला और रोहतक से होकर गुजर चुका था. रोडशो कलानौर, दादरी, भिवानी और तोशाम से भी होकर गुजरेगा.
We have to rebuild Haryana and a new Haryana cannot be made by old and shrewd political parties. Its time for Change and AAP is the Change : @ArvindKejriwal#KejriwalHRRoadShow pic.twitter.com/VJ43OkhGS7
— AAP (@AamAadmiParty) March 31, 2018
हिसार रैली के दौरान केजरीवाल ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला था. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी हरियाणा से जुड़ी अपनी जड़ों का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों से पार्टी को मजबूत करने को कहा.
अरिवंद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक नया हरियाणा बनाएंगे. अगर आप शांति, सुरक्षा, स्कूल, अस्पताल, सड़कें चाहते हैं तो ‘आप’ को वोट दें.’’ लोकसभा चुनावों में हरियाणा में हार का मुंह देखने के बाद ‘आप’ ने अक्टूबर 2014 में राज्य में विधानसभा चुनावों में अपनी दावेदारी पेश नहीं की थी.























