एक्सप्लोरर

Kashmiri Pandits: आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलते केजरीवाल', अनुराग ठाकुर का पलटवार

Kashmiri Pandits: अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को हर विषय पर सिर्फ़ राजनीति करनी है. उन्हें विषयों की समझ नहीं है, देश की समझ नहीं है."

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने रविवार को आरोप लगाया कि कश्मीर (Kashmir) के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जबकि उनके मुंह से आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक शब्द नहीं निकल रहा है. ज्ञात हो कि केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कश्मीर में लक्षित रूप से की जा रही हत्या की घटनाओं के कारण कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) घाटी छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं.

केजरीवाल ने केंद्र से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना पेश करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए ‘‘मजबूर किया’’ जा रहा है. उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोबारा हो रहा है.

'केजरीवाल को हर विषय पर सिर्फ़ राजनीति करनी है'
केजरीवाल पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को हर विषय पर सिर्फ़ राजनीति करनी है. उन्हें विषयों की समझ नहीं है, देश की समझ नहीं है और गंभीर से गंभीर विषय भी उनके लिए राजनीति करने का अवसर है.’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और आतंकी घटनाओं की एक स्वर में निंदा कर रहा है, केजरीवाल के मुंह से आतंकियों व अलगाववादियों के लिए भर्त्सना का एक शब्द नहीं फूट रहा है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करता हो, सत्ता के लिए खालिस्तनियों, देश विरोधी ताक़तों से हाथ मिला लेता हो, वह भला आतंकियों की निंदा किस मुंह से करेंगे.’’

'बीजेपी ने जितना किया, उतना कोई नहीं कर पाया'
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा (BJP) ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के लिए जितना इन आठ सालों में किया उतना देश की कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई. हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में हुई आतंकी घटनाओं को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए ठाकुर ने दावा किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘बख्शे नहीं जाएंगे…, जैसे पहले वालों का हुआ है, इनका भी समुचित इलाज किया जाएगा.’’

यह भी पढ़ें: 

Controversial Remarks: कतर ने भारतीय राजदूत को किया तलब तो भारत ने दिया ये जवाब- टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हो चुका है एक्शन

Nupur Sharma: पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी, बीजेपी से सस्पेंड, जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा जिनके बयान से मचा सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget