एक्सप्लोरर

Nupur Sharma: पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी, बीजेपी से सस्पेंड, जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा जिनके बयान से मचा सियासी बवाल

Nupur Sharma: बीजेपी ने पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा जिनके एक बयान के बाद इतना बवाल मच गया.

Who Is Nupur Sharma: पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने नूपुर शर्मा पर बड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी (BJP) ने रविवार को पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. इसके अलावा नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) को भी पार्टी से निकाला गया है. नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड हैं. ये पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब 27 मई को नूपुर शर्मा ने एक निजी चैनल के डिबेट में हिस्सा लिया था. इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque Dispute) को लेकर हो रहे विवाद पर चर्चा की जा रही थी. 

टीवी डिबेट के दौरान नुपूर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी (Objectionable Remarks on Prophet Muhammad) कर दी थी. इस दौरान नूपुर शर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग हिंदू आस्थाओं का मजाक उड़ा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया और कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी की. इसके बाद ट्विटर पर नूपुर की वीडियो वायरल हो गई और उन पर पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाया. 

बयान के बाद कानपुर में हुई हिंसा

वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दो गुटों के बीच टकराव होने से स्थितियां तनावपूर्ण हो गई थी. देखते ही देखते हालात इतने बेकाबू हो गए कि लोग पथराव करने सड़कों पर उतर आए थे. इस घटना के पीछे भी बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के उस विवादित को जिम्मेदार बताया जा रहा है जो उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिया था. नूपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने और दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हुई है. 

नूपुर को मिली जान से मारने की धमकी

इसके बाद इस मामले को लेकर बीजेपी की भी काफी किरकरी हुई. हालांकि नूपुर ने दावा किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उस बयान के बाद से ही उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. वहीं अब बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. 

कौन हैं नूपुर शर्मा?

नूपुर शर्मा का जन्म 23 अप्रैल 1985 को हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है. वहीं स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से पूरी की है. उन्होंने बीजेपी में रहकर राजनीति शुरू की और अभी तक कई तरह के पदों पर रह चुकी हैं. नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. 

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ा था चुनाव

2015 में वह पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब उन्होंने बीजेपी की टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं. वह दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी हैं. इसके अलावा वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. एवीबीपी की ओर से 2008 में छात्र संघ चुनाव जीतने वाली नुपुर एकमात्र उम्मीदवार थी. 

छात्र राजनीति से निकलने के बाद बीजेपी में हुई सक्रिय

इसके बाद नुपुर (Nupur Sharma) छात्र राजनीति से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चा में सक्रिय हुई और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (London School of Economics) से पढ़ाई करने वाली नुपुर पेशे से वकील भी हैं. उन्होंने बर्लिन से भी पढ़ाई की है. इसके अलावा वे एक राजनयिक और व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. 

ये भी पढे़ं- 

Kanpur Violence: हयात जफर हाशमी समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा

BJP MP Warns Raj Thackeray: ...तब तक राज ठाकरे उत्तर भारत में कदम नहीं रख सकेंगे, BJP सांसद की चेतवानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget