एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल बोले- ब्लैंक चेक नहीं दे सकती दिल्ली की जनता, सीएम कैंडीडेट बताए BJP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है बीजेपी के पास कोई सीएम कैंडिडेट नहीं है. जनता किसके चेहरे के आधार पर वोट दे. साथ ही केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को बहस की चुनौती भी दी है. उन्होंने कहा, अमित शाह दिल्ली के मुद्दों पर मुझसे बहस कर सकते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बहस के लिए चुनौती दे दी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा ही नहीं है. अमित शाह कह रहे हैं कि दिल्ली के लोग बीजेपी को वोट दें और फिर वो फैसला करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. दिल्ली की जनता उन्हें ऐसे ब्लैंक चेक लिख कर नहीं दे सकती. इसलिए मैं अमित शाह को हर मुद्दे पर डिबेट के लिए आमंत्रित करता हूं. अमित शाह जब कहें, जहां कहें, मैं दिल्ली की जनता के सामने उनके साथ हर मुद्दे पर डिबेट करने के लिए तैयार हूं."

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह को चुनौती दी थी कि वो दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करें और फिर दोनों पार्टियों के घोषणापत्र पर बहस होगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल मैंने कहा था कि दोनों पार्टियों के मेनिफेस्टो आ चुके हैं, तो बीजेपी अपना मुख्यमंत्री का कैंडिडेट बताए ताकि बहस हो सके, लेकिन बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित नहीं किया. इससे जाहिर होता है कि उनके पास कोई सीएम कैंडिडेट ही नहीं है."

बीजेपी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अमित शाह अपने मुख्यमंत्री पद के किसी एक दावेदार का नाम नहीं बताना चाहते, तो संभावित प्रत्याशियों का ही नाम बता दें. क्या विजय गोयल मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में हैं, या मनोज तिवारी, हर्षवर्धन, स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में हैं? जनता जब वोट देने जाए तो किसका चेहरा अपने सामने रखे. दिल्ली की जनता ऐसे सैकड़ों सवालों के जवाब जानना चाहती है. मैं खुले मन से अमित शाह को डिबेट के लिए आमंत्रित कर रहा हूं."

शाहीन बाग में गोली चलाने के आरोपी कपिल गुर्जर के आम आदमी पार्टी के सदस्य होने के विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वो किस पार्टी का है. वो जिस पार्टी का भी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दो और अगर आम आदमी पार्टी से कोई संबंध निकल कर आता है तो 10 साल की जगह 20 साल की सजा दो."

ये भी पढ़ें

ABP Opinion Poll: जानें दिल्ली के किस रीजन में कौन रहा आगे और कौन रहा पीछे ABP Opinion Poll: AAP, BJP और Congress को ओपिनियन पोल में कितनी सीटें मिलने जा रही हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget