एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Assam Visit: ‘दो दिन से मुझे धमकी दे रहे हैं...’ हिमंत बिस्वा सरमा की चेतावनी के बीच असम में बोले केजरीवाल

Arvind Kejriwal In Assam: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के असम दौरे से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें चेतावनी दी थी. दौरे के दौरान केजरीवाल ने उन्हे घेरा है.

Arvind Kejriwal On Assam CM: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की चेतावनी देने के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री रविवार (02 अप्रैल) को राज्य के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और असम गण परिषद पर हमला किया और कहा कि जब जिस पार्टी को मौका मिला, उसने जनता को लूट लिया.

उन्होंने कहा, “सभी नेताओं ने असम को बर्बाद कर दिया. 52 साल तक कांग्रेस, 10 साल तक असम गण परिषद और 7 साल बीजेपी की सरकार रही. इन पार्टियों ने जनता को धोखा दिया. जब मौका मिला इन्होंने लूट लिया.” उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा, “साल 2016 में हिमंत बाबू की सरकार बनी थी, साल 2015 में हमारी दिल्ली में सरकार बनी लेकिन सात साल तक इन्होंने गंदी राजनीति की और मैंने दिल्ली में विकास किया.”

सरमा की चेतावनी पर केजरीवाल

हिमंत बिस्वा सरमा की चेतावनी पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दो दिन से मुझे धमकी दे रहे हैं कि वे मुझे जेल भेज देंगे, मुझे गिरफ्तार कर लेंगे. आप असम के मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन यहां की संस्कृति नहीं आई. आप ने तो 7 सालों में कुछ नहीं किया. मैं आपको दिल्ली की सड़कें दिखाऊंगा. हमने मोहल्ला क्लीनिक खोले. उनके पास तो बेरोजगारों की आवाज सुनने का समय ही नहीं है.”

क्या कहा था सरमा ने?

हिमंता बिस्व सरमा ने केजरीवाल के असम दौरे से पहले कहा, “क्या मेरे खिलाफ देश के किसी हिस्से में मामले दर्ज हैं? मैं मानहानि का मामला दर्ज कराना चाहता हूं लेकिन अरविंद केजरीवाल कायर की तरह विधानसभा में बोल रहे हैं. इसलिए उन्हें 2 अप्रैल को असम आने दीजिए और यह कहने दीजिए कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ मामले दर्ज हैं. मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करा दूंगा.”

सरमा ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे खिलाफ एक भी शब्द बोला कि मैं भ्रष्ट हूं तो अगले ही दिन मैं तुम्हारे खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दूंगा जैसे मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया था.” सरमा ने ये भी कहा, “तुम्हें किसी के खिलाफ विधानसभा में नहीं बोलना चाहिए जबकि तुम्हें पता है कि मैं वहां अपना बचाव करने के लिए मौजूद नहीं रहूंगा. कोई लोगों को गुमराह कर रहा है. पूरे देश में मेरे खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है सिर्फ कुछ कांग्रेसियों ने मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे करा दिए हैं.”

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy: 'रिश्वत दी गई थी, ये साफ हो गया', बीजेपी ने शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल-मान पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget