एक्सप्लोरर

क्‍या कंगना ही देश की बेटी? मुझे तो मियां खलीफा के साथ टैग करके.... छलका नेहा राठौर का दर्द

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर ट्वीट करके पूछा कि क्या राष्ट्रीय महिला आयोग सिर्फ बीजेपी प्रत्याशियों के लिए लड़ाई लड़ेगा. उनका अपमान करने वालों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की विवादित टिप्पणी से चुनावी माहौल गरमा गया है. हालांकि, श्रीनेत ने सफाई दी कि यह टिप्पणी उन्होंने नहीं की, बल्कि उनके X अकाउंट से किसी और ने ट्वीट किया है. टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्त रुख दिखाया है. इस बीच उत्तर प्रदेश की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार से पूछा है कि उनका अपमान करने वालों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी.

नेहा सिंह राठौर के इस ट्वीट के बाद वह एक्स पर ट्रेंड करने लगी हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टैग कर सवाल किया कि क्या महिला आयोग सिर्फ बीजेपी की महिला प्रत्याशियों के लिए लड़ाई लड़ेगा, क्या वह देश की बेटी नहीं हैं और क्या उनके अपमान का कोई मतलब नहीं है.

क्या बोलीं नेहा सिंह राठौर?
नेहा राठौर ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उनके नाम पर अपमानजनक ट्रेंड चलाकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जती की, उन्हें कब सजा मिलेगी या सम्मान की लड़ाई उन्हें अकेले ही लड़नी पडेगी. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सवाल पूछने की इतनी बड़ी सजा क्यों दी जा रही है.

नेहा राठौर ने एक और पोस्ट में लिखा, 'मिया खलीफा के साथ मेरी फोटो लगाकर मुझे ट्रेंड करवाया जा रहा है और प्रताड़ित कर रहे हैं क्या ये किसी को नहीं दिखता? क्या सिर्फ कंगना रनौत ही देश की बेटी है? ऐसे बचाई जाएगी बेटी?'

नेहा सिंह राठौर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज हुए अपने गाने 'यूपी में का बा' के लिए मशहूर हुई थीं. इससे पहले 2020 में उनका 'बिहार में का बा' गाना भी काफी मशहूर हुआ था. इन गानों के बोल उन्होंने खुद लिखे थे और वीडियो में भी नजर आईं. यूपी में का बा गाने के बाद वह काफी चर्चा में आ गई थीं.

कंगना रनौत और सुप्रिया श्रीनेत का विवाद क्या है?
बीजेपी ने कंगना रनौत को मंडी से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है और होली के दिन उनकी एक पुरानी फोटो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. यह फोटो सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था. इसके बाद बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए. हालांकि, सुप्रिया ने बाद में पोस्ट डिलीट किया और सफाई दी कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं किया है, बल्कि उनके अकाउंट से किसी और ने पोस्ट कर दिया.

यह भी पढ़ें:-
Lok Sabha Election 2024: क्या है मायावती का M प्लान? BSP की ये रही सोशल इंजीनियरिंग, अखिलेश यादव-राहुल गांधी की बढ़ी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget