एक्सप्लोरर

Election 2024: न वोट पड़े और न ही गिनती हुई, फिर भी अरुणाचल प्रदेश में जीत गए बीजेपी के आठ उम्मीदवार, CM पेमा खांडू का भी नाम

Arunachal Pradesh Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे. राज्य की 60 विधानसभा और दो लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को होगा.

Arunachal Pradesh Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली. विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लेने और नामांकन खारिज होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित आठ उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए.

पेमा खांडू लगातार पांचवीं बार सीएम बनने की ओर अग्रसर हैं. इससे पहले साल 2011 में उन्होंने मुक्तों सीट से निर्विरोध उपचुनाव जीता था, जब उनके पिता और पूर्व सीएम दोरजी खांडू की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद ये सीट खाली हो गई थी. 

इन उम्मीदवारों को मिली जीत

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू मुक्तो विधानसभा सीट से, एर हेज अप्पा जीरो सीट से, रोइंग सीट से  मुच्चू मीठी, सगाली सीट से एर रातू तेची, ईटानगर सीट से तेची कासो, ताली सीट से जिक्के ताको, तलिहा सीट से न्यातो डुकोम निर्विरोध जीत दर्ज की.

वहीं हयुलियांग विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दासंगलू पुल ने भी का जीत दर्ज की क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया. दासंगलू पुल को अंजॉ जिले की आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है.

19 अप्रैल को होगा मतदान

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे. 60 सदस्यीय विधानसभा और दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों (अरुणाचल पश्चिम और अरुणाचल पूर्व) के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा.

अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट के लिए 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 मार्च को समाप्त हो गई. 

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना दो जून को होगी, जबकि लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि देश का मिजाज दिखाने में अरुणाचल प्रदेश सबसे आगे है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से राज्य में जबरदस्त विकास हुआ है और लोगों से इतना समर्थन और आशीर्वाद मिला है.

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें: ABP Shikhar Sammelan 2024: I.N.D.I.A. गठबंधन के अध्यक्ष को लेकर कहां फंसी थी रार और क्यों नीतीश कुमार हो गए बाहर, मल्लिकार्जुन खरगे ने बता दिया साफ-साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget