एक्सप्लोरर

अरुण शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया ‘फर्जी’, कहा- कश्मीर और पाकिस्तान पर मोदी के पास नीति नहीं

बता दें कि सैफुद्दीन सोज पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं. उनकी बुक लॉन्चिंग के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी नहीं आए.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अरुण शौरी ने एक बार फिर सरकार को आड़े हाथ लिया है. शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सरकार पर हमला बोला है. अरुण शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर तंज कसते हुए इसे फर्जिकल स्ट्राइक बता दिया. उन्होंने कहा काम सेना करती है लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाती है. शौरी ने कहा कि कहा कश्मीर और पाकिस्तान पर सरकार की कोई नीति नहीं है.

समस्या को उजागर कर रहे हैं सोज- शौरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि कश्मीर के लोगों को 'विक्टिम कार्ड' खेलना बन्द करना होगा. शौरी ने सोज को निशाने पर लेने वालों से कहा कि सोज समस्या नहीं है, वो एक समस्या को उजागर कर रहे हैं. शौरी कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की कश्मीर पर लिखी गई बुक ‘गलीम्प्सेज ऑफ हिस्ट्री एन्ड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे.

सेना के लिए नहीं, सरकार के लिए किया फर्जीकल’ स्ट्राइक शब्द का प्रयोग- शौरी

इस दौरान शौरी जमकर मोदी सरकार पर बरसे. उन्होंने सरकार को नीति विहीन करार दिया. शौरी ने कहा कि सरकार के पास न तो पाकिस्तान, न चीन और ना ही कश्मीर को लेकर कोई नीति है. उन्होंने कहा कि 'फर्जीकल’ स्ट्राइक शब्द का प्रयोग मैंने सेना के लिए नहीं बल्कि सरकार के लिए किया है.

शौरी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया. इतना ही नहीं जब शौरी से ये पूछा गया कि सर्जिकल स्ट्राइक का दावा सेना ने खुद किया था और इस बयान से सेना का अपमान हुआ है तो शौरी ने पत्रकारों को गधा बता दिया और फिर गुस्से में निकल गए.

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मनमोहन सिंह

बता दें कि सैफुद्दीन सोज पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं. उनकी बुक लॉन्चिंग के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी नहीं आए. दरअसल इस किताब के आने से ठीक पहले सोज ने कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान के पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ की तरफदारी वाले बयान दे करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. इस कारण सोज के बुक लांच चर्चा में आ गई. बीजेपी ने सोज के बयान को लपक कर कांग्रेस पर हमला बोल दिया.

स्थिति को भांपते हुए कांग्रेस ने सोज के बयानों को किताब बेचने का हथकंडा बताया. कांग्रेस ने पहले सोज के बयान से किनारा किया बाद में बुक लांच से.  हालांकि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पहुंचकर लोगों को हैरान कर दिया. जयराम आए जरूर लेकिन ना तो कुछ बोले ना ही मीडिया के सवालों का जवाब दिया.

किताब का कांग्रेस ने कोई लेना देना नहीं- सोज

सैफुद्दीन सोज ने कहा कि ये मेरी किताब है, कांग्रेस इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. सोज ने कहा कि उन्होंने काफी रिसर्च के बाद किताब लिखी है. मीडिया ने मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया. बाद में मीडिया से बात करते हुए सोज ने मुशर्रफ को लेकर उठे विवाद पर कहा कि मुशर्रफ की कोई अहमियत नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget