एक्सप्लोरर

भुभनेश्वर कलीता आज BJP में होंगे शामिल, अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस के रुख से नाराज हो कर दिया था इस्तीफा

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले भुभनेश्वर कलीता आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगें. कलीता राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप थे और अनुच्छेद 370 पर पार्टी के रुख से नाराज थे.

नई दिल्ली: भुभनेश्वर कलीता आज शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो जाएंगे. कलीता जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस के रुख से नाराज थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. कलीता राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के चीफ व्हिप थे. अनुच्छेद 370 पर पार्टी के रुख को लेकर उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आत्महत्या कर रही है और मैं इसमें कांग्रेस का भागीदार नहीं बनना चाहता हूं.

कांग्रेस के सांसद भुभनेश्वर कलीता ने पत्र लिखकर कहा था, ''आज कांग्रेस ने मुझे कश्मीर मुद्दे के बारे में व्हिप जारी करने को कहा. जबकि सच्चाई ये है कि देश का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है और ये व्हिप देश की जनभावना के खिलाफ है.''

भुभनेश्वर कलीता ने कहा है कि ''जहां तक आर्टिकल 370 की बात है तो पंडित नेहरू ने खुद इसके विरोध में कहा था- आर्टिकल 370 एक दिन घिसते-घिसते पूरी तरह घिस जाएगा.''

उन्होंने कहा था, ''आज कांग्रेस की विचारधारा से लगता है कि कांग्रेस आत्महत्या कर रही है. मैं भागीदार नहीं बनना चाहता हूं. मैं इस व्हिप का पालन नहीं करूंगा और मैं कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देता हूं.'' अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा था कि अब पार्टी को तबाह होने से कोई नहीं बचा सकता है.

अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से बंटी नजर आ रही है. गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी के ही वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेता इसके पक्ष में दिख रहे हैं.

अनुच्छेद 370 और जम्मू कश्मीर के हालात पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, जानें 10 बड़ी बातें

370 पर खत्म होगा कांग्रेस का कन्फ्यूजन? 370 के सवाल पर राहुल बोले 'Don't Disturb'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget