एक्सप्लोरर

आकाश विजयवर्गीय 'बैटकांड': पीएम मोदी सख्त, कहा- घमंड स्वीकार नहीं, एक MLA कम होगा तो क्या हो जाएगा?

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक सरकारी अधिकारी की बैठ से पिटाई कर दी थी. आकाश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई और कहा कि किसी को भी घमंड में नहीं रहना चाहिए.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. शुरुआत तो सम्मान और स्वागत से हुई, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू किया तो सभी सन्न रह गए. पीएम मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया. पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.

पीएम मोदी ने आकाश के पिता कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कहा, ''ये क्या हो रहा है, जिसके मन में जो आ रहा है कर रहा है और फिर उसको समर्थन किया जा रहा है. किसी का बेटा हो, सांसद का बेटा हो या मंत्री का बेटा हो, ये कहा जा रहा है पहले निवेदन, फिर आवेदन फिर दनादन, कैसी भाषा है ये?'' पीएम यहीं नहीं ठहरे, वे इस बात से भी खफा थे कि जेल से छूटकर आने के बाद आकाश विजयवर्गीय को सम्मानित किया गया.

पीएम मोदी ने कहा, "क्या होगा अगर एक विधायक कम हो जाएगा? उस इकाई को भंग कर देना चाहिए जो स्वागत सत्कार कर रही है. ये अहंकार, ये घमंड, ये दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता है, अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जानी चाहिए."

पीएम को गुस्सा क्यों आया? पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने गए नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीट दिया था. यही नहीं बाद में आकाश ने इसे सही ठहराते हुए कहा था कि हमारा काम करने का तरीका है पहले आवेदन, फिर निवेदन और फिर दे दनादन. पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विधायक बेटे को लेकर बोले कैलाश विजयवर्गीय- ‘आकाश कच्चे खिलाड़ी, अधिकारियों को भी समझना चाहिए’

26 जून की इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें भोपाल की एक विशेष अदालत से जमानत मिल गई. 30 जून को जेल से निकलने के बाद आकाश विजयवर्गीय का स्वागत किया गया. मिठाईयां बांटी गई, हर्ष फायरिंग तक की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget