एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा में अब तक करीब 1300 लोग गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा

दिल्ली हिंसा में अब तक करीब 1300 लोग गिरफ्तार हो गए हैं. वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी.

नई दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली में पिछले सप्ताह हुए दंगों के संबंध में करीब 1300 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को 98 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दीं. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति शांत है और पिछले पांच दिनों में हिंसा का कोई मामला सामने नहीं आया है. पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. अफवाहों से रविवार को शहर के कुछ इलाकों में अफरा तफरी मच गई थी.

पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है और जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर,चांद बाग, शिव विहार,भजनपुरा, यमुनाविहार और मुस्तफाबाद में स्थानीय लोगों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं. ये स्थान हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. एक अधिकारी ने कहा,‘‘दिल्ली पुलिस ने 369 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 1284 लोगों को गिरफ्तार किया या हिरासत में लिया है.’’

पुलिस ने हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की हैं. राजनीतिक दल और समाजिक कार्यकर्ता कानून के मुताबित इन लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के किसी भी इलाके से पिछले पांच दिनों में हिंसा की कोई सूचना नहीं है. जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती है.

सोमवार को हिंसा प्रभावित इलाकों में 98 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी

सीबीएसई ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में 98 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों ने सोमवार को अपनी बोर्ड परीक्षाएं दीं. इससे पहले सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर 29 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी.आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2,888 विद्यार्थियों में से भौतिकी और संगीत की परीक्षा में 2,837 विद्यार्थी उपस्थित हुए.

गोपाल राय ने हालात का जायजा लिया

उपराज्यपाल अनिल बैजल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. राय ने मुस्तफाबाद में दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए राहत शिविर का भी दौरा किया. इस शिविर में 1,000 लोगों को रखने की व्यवस्था है. आप सरकार ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में पीड़ितों के लिए नौ राहत शिविर बनाए हैं. राय ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो और राहत शिविर लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ ‘निर्दोष’ लोगों को भी गिरफ्तार किया है.

वहीं सांप्रदायिक हिंसा से पीड़ित कई लोगों के घर समेत दस्तावेज भी बर्बाद हो जाने से उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग किस आधार पर करें. हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मुस्तफाबाद में अल-हिंद अस्पताल के एक राहत शिविर में ऐसे कई परिवारों के मन में यही प्रश्न उठ रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरतमंद लोगों की जानकारी मुहैया कराएं ताकि सरकारी एजेंसियां जल्द से जल्द मदद कर पाए.

अंकित शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी आप सरकार

केजरीवाल ने सांप्रदायिक दंगों के दौरान जान गंवाने वाले खुफिया ब्यूरो के कर्मी अंकित शर्मा के परिवार को सोमवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की. अंकित के परिवार को सरकारी नौकरी भी मिलेगी. प्रभावित क्षेत्रों में कई जगहों पर लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं क्योंकि उनके घरों के बाहर बिजली आपूर्ति लाइन अब भी क्षतिग्रस्त है.

बीएसएफ ने सोमवार को अपने जवान मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. अनीस के घर में तोड़फोड़ की गई थी और आग लगा दी गई थी. दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति ने सोमवार को पहली बैठक की और यह निर्णय लिया कि वह लोगों में इस बात को लेकर जागरुकता फैलाएंगे कि फर्जी खबर के प्रसार से तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

इसी बीच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र और दिल्ली सरकार की आलोचना की. इनका आरोप है कि केंद्र और दिल्ली सरकार हिंसा प्रभावित लोगों को इलाज और कानूनी सहायता पहुंचाने में विफल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget