एक्सप्लोरर

कोरोना कहर के बीच बिहार की मदद के लिए सेना स्थापित करेगी फील्ड अस्पताल

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में भारतीय सेना ने पटना में दो फील्ड अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है. इन फील्ड अस्पतालों में 100 आईसीयू बेड की भी व्यवस्था होगी.

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय सेना ने पटना में दो फील्ड अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है. इन फील्ड अस्पतालों के लिए तमाम सामान आज पूर्वोत्तर से सैन्य विमानों में पटना पहुंचाया गया.

100 आईसीयू बेड की भी होगी व्यवस्था

भारतीय सेना के अनुसार इन फील्ड अस्पतालों में चिकित्सा विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग व सपोर्ट स्टाफ तैनात रहेगा. पटना ईएसआई में एक 500 बेड अस्पताल स्थापित किया जा रहा है. इसमें 100 आईसीयू बेड की भी व्यवस्था होगी.

इसके अलावा फील्ड अस्पताल में चिकित्सा की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने, विशेषज्ञ अवश्यताओं और मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के लिए फौजी स्टाफ को अगले दो दिनों में विमान से पहुंचाया जाएगा.

भारतीय सेना कई राज्यों में नागरिक प्रशासनों की मदद में जुटी

ध्यान रहे कि अपने सैनिकों को टीकाकरण के साथ सुरक्षित करने के बाद भारतीय सेना अब कई राज्यों में नागरिक प्रशासनों की मदद में जुटी है. दिल्ली, अहमदाबाद, पटना, लखनऊ और वाराणसी में सेना के डॉक्टर विशेष कोविड अस्पतालों में मदद कर रहे हैं.

इसके अलावा सेना ने महानिदेशक रैंक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में एक कोविड मैनेजमेंट सेल भी स्थापित किया है. यह विशेष प्रकोष्ठ कोविड सहायता के लॉजिस्टिक्स समेत कई अन्य पहलुओं केआ ध्यान रखता है और सेना मुख्यालय में वाइसचीफ सीपी मोहंती को रिपोर्ट करता है.

राज्य में 5 लाख से अधिक मामले हुए दर्ज

आपको बता दें, बिहार में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है. बीते 24 घंटे में राज्य में 15 हजार के करीब नए मामले दर्ज हुए हैं. जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 38 हजार 975 हो गई है. वहीं बीते दिन 61 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 2 हजार 987 मरीजों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आ रहे हैं दिल्ली, तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget