एक्सप्लोरर

कश्मीर में सेना को दी जानी चाहिए खुली छूट: प्रवीन तोगड़िया

चंडीगढ़: विश्व हिंदू परिषद (बीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर घाटी में दिक्कतें पैदा करने वालों से निपटने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए. तोगड़िया ने यहां बीएचपी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कश्मीर में हमारे बल तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या बात करें. मैंने एक सलाह दी है कि हमारी सेना पर पथराव करने वालों पर सेना को बमबारी करने का आदेश दिया जाए. सेना को समस्या से निपटने के लिए खुली छूट देनी चाहिए.’’

तोगड़िया ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की तरफ इशारा करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साहसी नेतृत्व की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा है कि यह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करने का समय है. अगर उस वक्त इंदिरा गांधी पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट सकती हैं और 90,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बना सकती हैं तो अब यह पाकिस्तान को पांच हिस्सों में तोड़ने का और एक लाख पाक सैनिकों को पकड़ने का समय है.’’

तोगड़िया ने कहा, ‘‘मैं यह कह रहा हूं कि पाकिस्तान के कारण हर दूसरे दिन हमारे सैनिक मर रहे हैं, सेना को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने और उस देश को पांच हिस्सों में बांटने का आदेश दिया जाना चाहिए .’’

उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ विधायक की तरफ से पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने से जुड़ा सवाल करने पर कहा, ‘‘उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अदालत उन्हें फांसी की सजा सुनाए ताकि आगे इस देश में कोई भी पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने की जुर्रत ना कर सके.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget