एक्सप्लोरर

सीमा पर तनातनी के बीच सेनाध्यक्ष के साथ आर्मी कमांडर्स की बैठक जारी, चीन पर हुई चर्चा

सीमा पर चीन के साथ तनातनी बढ़ती जा रही है. भारत सीमा पर अपने इलाके में सड़कें बना रहा है. भारत के इस फैसले से चीन बौखलाया हुआ है. वह चाहता है कि ये निर्माण कार्य बंद किया जाए लेकिन भारत ने मना कर दिया है.

नई दिल्ली: भारत-चीन के बीच तनातनी को लेकर बड़ी खबर आई है. आज सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे के साथ आर्मी कमांडर्स की बैठक चल रही है. इस बैठक में चीन को लेकर भी चर्चा हुई है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. ये बैठक इसलिए अहम है क्योंकि इसमें सेना की ऑपरेशनल तैयारियों पर बात हो रही है. इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने सीमा पर चीन के साथ बढ़ रही तनातनी पर चर्चा की थी. इस दौरान तीनों सेना ने अपनी तैयारियों का ब्लूप्रिंट दिया था.

दरअसल सीमा पर भारत इन दिनों सक्रिय है. भारत अपने इलाके में सड़कें बना रहा है. भारत के इस कदम से चीन की नींद उड़ी हुई है. चीन चाहता है कि भारत इस निर्माण कार्य को रोक ले. लेकिन भारत ने चीन के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

मई महीने में कई बार भारत और चीन की सेना आमने सामने हो चुकी है. 5 मई को लद्दाख में पैंगोंग झील के पास दोनों देशों के 250 सैनिकों के बीच टकराव हुआ. 9 मई को सिक्किम के नाकुला बॉर्डर पर भारत-चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए. बाद में चीनी सैनिकों को वापस जाना पड़ा. इसके अलावा 10 मई को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिक आगे आए तो भारतीय सेना ने उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया. 12 मई को हो गई जब लद्दाख बॉर्डर के पास चीनी हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए. भारत ने इस पर भी अपनी चौकसी दिखाई.

उधर मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ा बयान दिया. जिनपिंग ने अपनी सेना से कहा है कि संप्रभुता को बनाए रखने के लिए तैयार रहें. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, शी ने सेना को आदेश दिया कि वह सबसे खराब स्थिति की कल्पना करे, उसके बारे में सोचे और युद्ध के लिए अपनी तैयारियों और प्रशिक्षण को बढ़ाए, तमाम जटिल परिस्थितियों से तुरंत और प्रभावी तरीके से निपटे. साथ ही पूरी दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय सम्प्रभुता, सुरक्षा और विकास संबंधी हितों की रक्षा करे.

In Detail: जानें क्या है भारत और चीन के बीच टकराव की असली वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget