एक्सप्लोरर

Remote Weapon Agniastra: भारतीय सेना को मिला 'अग्निअस्त्र', अब थर-थर कांपेंगे दुश्मन

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए नया हथियार पोर्टेबल मल्टी-टारगेट डेटोनेशन डिवाइस लाया गया है, इसे आर्मी चीफ ने गंगटोक में सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया है.

Remote Weapon Agniastra: मेड इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए भारतीय सेना के इंजीनियर्स ने खतरनाक हथियार तैयार किया है. जिसका नाम अग्निअस्त्र है. आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने बीते दिन शुक्रवार (12 अक्टूबर) को गंगटोक में सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान पोर्टेबल मल्टी-टारगेट डेटोनेशन डिवाइस "अग्निअस्त्र" को लॉन्च किया.

इस डिवाइस को भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के मेजर राजप्रसाद आरएस ने डेवलप किया है. इस डिवाइस में रूम इंटरवेंशन, रिमोट बंकर या हाइडआउट को नष्ट करने और रिजर्व को ध्वस्त करने जैसे आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में उपयोग की जबरदस्त क्षमता है. 

जानिए कितना ताकतवर है अग्निअस्त्र?

यह डिवाइस इस साल की शुरुआत में हासिल की गई अचीवमेंट्स पर आधारित है. 19 मार्च को मेजर राजप्रसाद के इनोवेशन को पेटेंट प्रदान किया गया. यह पोर्टेबल मल्टी-टारगेट डेटोनेशन डिवाइस को WEDC के नाम से भी जाना जाता है.

इसे विशेष रूप से मल्टीपल-टारगेट डेटोनेशन की सुरक्षा और विश्वसनीयता में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जो पहले इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सप्लोडर डायनेमो कैपेसिटर की सीमाओं को पार करता है, इसकी लिमिट 400 मीटर थी. वहीं, अग्निअस्त्र नई सिस्टम के तहत तैयार किया गया है. जिसमें एक माइक्रोप्रोसेसर-आधारित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो 2.5 किलोमीटर की बेहतर रेंज के साथ वायर्ड और वायरलेस दोनों मोड में काम कर सकती है.

कितना प्रभावी है ये डिवाइस

पोर्टेबल मल्टी-टारगेट डेटोनेशन डिवाइस कई लक्ष्यों पर चुनिंदा और एक साथ फायरिंग की अनुमति देता है, जिससे यह सुरक्षित दूरी से विध्वंस कार्यों के लिए अत्यधिक प्रभावी हो जाता है. बता दें कि मेजर राजप्रसाद का इनोवेशन आतंकवाद विरोधी अभियानों और IED विस्फोट में अहम रोल अदा करता है, बड़े मिशनों में सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच बनता है.

दरअसल, गुरुवार को जनरल द्विवेदी ने सिक्किम में सेना कमांडरों के सम्मेलन (ACC) की अध्यक्षता की. सम्मेलन का उद्देश्य "वर्तमान ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करना, महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और भविष्य के निर्देशों की रूपरेखा तैयार करना" था, जिसमें भारतीय सेना में नेशनल सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना का यहूदी लड़ाकू, जो घुटनों पर ले आया पाकिस्तानी सेना को, जानिए उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget