एक्सप्लोरर

LAC पर चीन से टकराव के बीच थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया पहुंचे

चीन के साथ चल रहे एलएसी पर टकराव के बीच थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे तीन दिनों की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए हैं. इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना है

एलएसी पर चीन से चल रही टकराव के बीच थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे तीन दिनों की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए हैं. इस दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक भागीदारी मजबूत होने की उम्मीद है. खास बात ये है कि किसी भी थलसेना प्रमुख की दक्षिण कोरिया की ये पहली यात्रा है.

भारतीय सेना ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि अपने तीन दिन (28-30 दिसम्बर) के दौरे पर थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे, कोरिया के रक्षा मंत्री, चैयरमैन, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी, कोरियाई सेना के प्रमुख और रक्षा खरीद प्रक्रिया से जुड़े मंत्री से मुलाकात करेंगे. इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना है.

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जनरल नरवणे गंगवोन प्रांत के इंजे स्थित कोरियाई सेना के कॉम्बेट ट्रेनिंग सेंटर और एडवांस डिफेंस‌ डेवलपमेंट सेंटर भी जाएंगे. आपको बता दें कि थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे का ये दौरा इस मायने में बेहद अहम है कि दक्षिण कोरिया के चीन से संबंध थोड़ा तल्ख रहे हैं. क्योंकि चीन हमेशा से दक्षिण कोरिया के पड़ोसी और प्रतिद्धंदी, उत्तर कोरिया और उसके सनकी तानाशाह, किम जोंग उन का समर्थन करता रहा है. इसके साथ-साथ दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सेना की मौजूदी भी चीन को कभी नहीं भाती है. इसीलिए मिलिट्री-डिप्लोमेसी के लिहाज से भी भारत के लिए ये दौरा बेहद अहम है.

गौरतलब है कि भले ही दक्षिण कोरिया एक शांतिप्रिय देश हो लेकिन अपने दुश्मनों को कुचलना बेहद अच्छे से जानता है. वर्ष 2017 में जब उत्तर कोरिया लगातार बैलस्टिक मिसाइलों के परीक्षण से दुनिया की नाक में दम कर रहा था तब एबीपी न्यूज की टीम कोरियाई सरकार के आमंत्रण पर ठीक उसी कॉम्बेट ट्रेनिंग सेंटर में गई थी जहां थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे जा रहे हैं. उस वक्त दक्षिण कोरियाई सेना ने अपने टैंक और तोप की फायर-पॉवर का प्रदर्शन किया था. उस दौरान कोरियाई सेना के एक टैंक ने एक कार को कुचल कर दिखाया था और साफ संदेश दिया‌ था कि उत्तर कोरिया हो या कोई और देश, जो भी दक्षिण कोरिया की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसे चकनाचूर कर दिया जाएगा.

दक्षिण कोरिया के हथियारों की ताकत को देखते हुए ही भारतीय सेना ने कोरिया की 100 'के9 वज्र' तोपों को अपने जंगी बेड़े में शामिल किया है और अब चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात कर रखा है. पिछले साल पाकिस्तानी सीमा पर हुए 'सिंधु-सुदर्शन' युद्धभ्यास में इन के9 वज्र तोपों ने हिस्सा लिया था. इसके अलावा कोरिया ने भारत को एंटी-एयरक्राफ्ट गन, 'बिहो' देने की पेशकश की है जिसअ हान्वा कंपनी ने तैयार किया है. इस गन का इसी साल के शुरूआत में लखनऊ में हुए डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था.

इसके अलावा जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया की राजधानी, सियोल स्थित युद्ध-स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस वॉर मेमोरियल में कोरियाई युद्ध(1950-53) में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों के लिए एक अलग मेमोरियल बनाया गया है. भारतीय सेना ने कोरियाई युद्ध में शांतिदूत बनकर अपना एक मिलिट्री फील्ड‌-हॉस्पिटल भेजा था ताकि युद्ध में घायल हुए सैनिकों का उपचार किया जा सके. इस‌ सराहनीय कार्य के लिए हाल ही में कोरियाई सरकार ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ए. जी. रंगराज को 'वॉर हीरो' के अवार्ड से नवाजा था.

साउथ चाइना सी (दक्षिण चीन सागर) में चीन की बढ़ती दादागिरी और उत्तर कोरिया से दुश्मनी के चलते दक्षिण कोरिया के लिए समुद्री-मार्ग की सुरक्षा भी बड़ी चिंता का विषय बन गया है. इसके अलावा समुद्री-लुटेरों का खतरा भी हमेशा से बना रहता है. इन्हीं वजहों से दक्षिण कोरिया हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को एक महत्वपूर्ण और करीबी मित्र-देश मानता है.

जब से चीन के साथ भारत का लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) पर विवाद शुरू हुआ है तभी से सेना प्रमुख मित्र-देशों की यात्रा कर रहे हैं. इनमें म्यांमार, नेपाल, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं.

यह भी पढ़ें.

सौरव गांगुली BJP ज्वाइन करेंगे या नहीं? राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

Cold Wave: देश के कई इलाकों में बर्फीली हवाओं का प्रकोप, जानिए कब होती है शीत लहर की घोषणा? 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget