एक्सप्लोरर

सेना प्रमुख एलओसी के पास स्थिति का जायजा लेने जम्मू कश्मीर के दौरे पर, सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने एलओसी के नजदीक स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम के उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई की तारीफ की.

श्रीनगर. सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे और उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास की स्थिति का जायजा लिया. रक्षा प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी.

सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

एक बयान में 15 वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के साथ संवाद के दौरान सेना प्रमुख ने उनके मजबूत मनोबल की सराहना की और पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर उनकी कार्रवाई की तारीफ की.

सेना प्रमुख ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से एलओसी के पास दिन-रात प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के कदमों की भी सराहना की. इससे हालिया समय में घुसपैठ के कई प्रयासों को नाकाम करने में मदद मिली है.

नागरिकों की हरसंभव मदद के लिये कहा

जनरल नरवणे ने सीमाई क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की भी हरसंभव मदद करने को कहा. प्रवक्ता ने बताया कि बाद में उन्होंने भीतरी क्षेत्र में तैनात कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत की.

जवानों के साथ बातचीत करते हुए जनरल ने उल्लेख किया कि, ‘‘कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के नए दौर की शुरुआत हुई है ’ और उच्च मनोबल बनाए रखने और जम्मू कश्मीर में शांति बहाली में उनके योगदान की सराहना की.

उन्होंने घाटी में शांति बनाए रखने के लिए सभी सरकारी एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के तालमेल और कोविड-19 महामारी के कारण मुश्किलें झेल रहे लोगों की मदद के लिए उनकी प्रशंसा की. बयान के मुताबिक, बाद में उन्होंने उत्तरी सैन्य कमांडर और चिनार कोर कमांडर के साथ समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.

जनरल नरवणे के शुक्रवार को नयी दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें.

कंप्यूटर पर खतरनाक सॉफ्टवेयर डालने वाली छह कपंनियों पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget