एक्सप्लोरर

April Fool’s Day 2017: जानें क्या है अप्रैल फूल मनाने के पीछे की वजह?

इतिहासकार अब भी अप्रैल फूल डे की सटीक जड़ों को नहीं ढू़ंढ़ पाए हैं. मगर इस तारीख के बारे में एक विख्यात कथन यह है कि इस दिन को जूलियन से ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदलती तारीख के तौर पर मनाया जाता है.

नई दिल्ली: 1 अप्रैल यानी अप्रैल फूल डे. आखिर वह तारीख आ ही गई जब हम बिना किसी शर्म के किसी का मजाक उड़ा सकते हैं. इस दिन को कई देशों में और अलग-अलग कल्चर में कई शताब्दियों से मनाया जाता रहा है. हालांकि, इसकी उत्पत्ति कहां से हुई, यह अभी भी एक रहस्य है. ऐसा बताते हैं कि अप्रैल फूल डे की शुरुआत यूरोप में हुई मगर आज इसका फैलाव पूरी दुनिया में है.

हालांकि, इतिहासकार अब भी अप्रैल फूल डे की सटीक जड़ों को नहीं ढू़ंढ़ पाए हैं. मगर इस तारीख के बारे में एक विख्यात कथन यह है कि इस दिन को जूलियन से ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदलती तारीख के तौर पर मनाया जाता है.

सन् 1582 में पोप ग्रेगोरी XIII ने 1 जनवरी से नए कैलेंडर की शुरुआत की. इसके साथ मार्च के आखिर में मनाए जाने वाले न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की तारीख में बदलाव हो गया. कैलेंडर की यह तारीख पहले फ्रांस में अपनाई गई. हालांकि, यूरोप में रह रहे बहुत से लोगों ने जूलियन कैलेंडर को ही अपनाया था. इसके एवज में जिन्होंने नए कैलेंडर को अपनाया उन्होंने उन लोगों को फूल (मूर्ख) कहना शुरू कर दिया जो पुराने कैलेंडर के मुताबिक ही चल रहे थे.

अप्रैल फूल डे के लिए यह मशहूर कथन उन सच्चाईयों को नहीं बयान करता क्योंकि यूरोप के लोगों ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपना लिया था. जिसका सबूत यह है कि इंगलैंड ने सन् 1752 के तक ग्रेगोरियन कैलेंडर को नहीं अपनाया था और उस दौरान अप्रैल फूल का कॉन्सेप्ट वहां अच्छी तरह से मशहूर था.

अप्रैल फूल को लेकर एक अलग धारणा यह है कि उस दौरान वसंत ऋतु के आने से कई देशों में हड्डियां कंपा देने वाली ठंड से छुटकरा मिलता है, मौसम के इस बदलाव को लोग कई देशों में एक खुशी और उत्सव की तरह मनाते हैं. जैसे भारत में होली के त्योहार के वक्त कुदरती तौर पर वातावरण में कई प्राकृतिक रंग बिखरे रहते हैं, भारत के लोग होली के त्योहार को अलग-अलग राज्यों में प्राकृति की नई उमंग की तरह मनाते हैं. ठीक उसी तरह प्राचीन रोम में 'हिलारिया' उत्सव को मनाने का प्रचलन था. धारणाओं के मुताबिक ईश्वर इस दौरान अपनी आंखें खोलते हैं जिसकी वजह से आस-पास का मौसम सुहाना हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में राहुल के आरोपों पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! के. कविता समेत 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
CBI Action: CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget