एक्सप्लोरर

Foxconn in India: भारत के युग की हो गई शुरुआत, बजने वाला है पूरी दुनिया में डंका, इस दिग्गज कंपनी ने कही ये बात

Beginning of Bharat Era: भारत एक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है. पहले से ही एप्पल के आईफोन भारत में बन रहे हैं और अब गूगल ने भी ऐसा ही ऐलान किया है...

वैश्विक विनिर्माण के गढ़ के रूप में भारत तेजी से उभर रहा है. एप्पल और गूगल जैसी कई नामी कंपनियों के उत्पाद अब भारत में बनने लगे हैं. एप्पल के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग पहले ही भारत में शुरू हो चुकी है. अब गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू करने का ऐलान किया है.

इस कारण अहम है ये बात

दिग्गज कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यु्फैक्चरिंग फर्म फॉक्सकॉन ने इसे लेकर एक बड़ी महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. फॉक्सकॉन की मानें तो दुनिया में भारत के युग की शुरुआत हो चुकी है और अब पूरी दुनिया में मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत का डंका बजने वाला है. यह टिप्पणी इस कारण भी खास हो जाती है क्योंकि स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेज के बाद भारत में बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर और ईवी की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारियां चल रही हैं.

फॉक्सकॉन के इंडिया रिप्रजेंटेटिव की टिप्पणी

फॉक्सकॉन के इंडिया रिप्रजेंटेटिव वी ली ने प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन पर इस बारे में एक पोस्ट किया. उन्होंने 18 अक्टूबर को आयोजित हुए कार्यक्रम होन हाई टेक डे 2023 की तस्वीरें साझा की. तस्वीरों के साथ में उन्होंने लिखा, भारत को लेकर बेशुमार आकांक्षाएं लिए शानदार कार्यक्रम, यह भारत के युग की शुरुआत है, जो ईवी और सेमीकंडक्टर को समर्पित है.

चीन से भारत में कर रही है शिफ्ट

होन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड ताईवान में मुख्यालय वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है. यह फॉक्सकॉन की पैरेंट कंपनी है. फॉक्सकॉन एप्पल के लिए आईफोन समेत अन्य डिवाइसेज को कॉन्ट्रैक्ट पर मैन्युफैक्चर करती है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग अभी तक चीन केंद्रित रही है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. फॉक्सकॉन अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट कर रही है.

गूगल ने किया है ये ऐलान

एप्पल के कई अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्यु्फैक्चरर भारत में आईफोन बना रहे हैं. हाल ही में लॉन्च आईफोन 15 का विनिर्माण भारत में हुआ है, जिसे कई अन्य बाजारों में यहां से निर्यात भी किया जा रहा है. गूगल ने इसी सप्ताह एक कार्यक्रम में ऐलान किया है कि उसके फ्लैगशिप पिक्सल फोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू होगी.

भारत में फॉक्सकॉन की तैयारियां

फॉक्सकॉन की बात करें तो हाल ही में कई मीडिया रपटों में बताया गया था कि कंपनी तमिलनाडु में ईवी मैन्युफैक्चर शुरू करने की तैयारी कर रही है. उसके अलावा कंपनी सेमीकंडक्टर के लिए लाई गई पीएलआई योजना का लाभ उठाते हुए सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की भी तैयारी में है. पहले फॉक्सकॉन और वेदांता मिलकर सेमीकंडक्टर प्लांट लगा रही थीं, लेकिन अब दोनों अलग-अलग योजना पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में एक महीने से चल रही हड़ताल, अब दुनिया भर में दिखने लगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget