एक्सप्लोरर

'कोयला घोटाला, शारदा घोटाला...', दिल्ली में TMC के विरोध प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर का निशाना, अभिषेक बनर्जी ने दिया जवाब

TMC Protest In Delhi: दिल्ली में टीएमसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आमने-सामने आ गए हैं.

Anurag Thakur On TMC Protest: मनरेगा और आवास योजना की निधि की बकाया राशि की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सोमवार (2 अक्टूबर) को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व अभिषेक बनर्जी ने किया. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीएमसी नेता पर निशाना साधा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कोयला घोटाला, शारदा घोटाला. टीएमसी की सरकार में एक के बाद एक घोटाले सामने आए.'' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र लोगों को दिया. आवास के लिए 56 लाख 86 हजार नए नाम भेजे थे. इसमें उन्होंने 20 हजार 400 करोड़ रूपये कमाए.

अनुराग ठाकुर ने ममता सरकार पर लगाए आरोप
उन्होंने टीएमसी से पूछा, ''अधिकारियों पर कार्रवाई करने में आपके हाथ क्यों कांपे. ये गरीब का पैसा किसके हाथ में जा रहा था. देश जानता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने यूपीए की सरकार से ज्यादा पैसे दिए.'' अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल की सरकार ने मनरेगा का पैसा खाया. पश्चिम बंगाल की सरकार भ्रष्टाचारी अधिकारियों के साथ खड़ी नजर आई. अभिषेक बनर्जी को ईडी के जवाब देने चाहिए."

अभिषेक बनर्जी का पलटवार
इस बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, ''वह कहते हैं कि उन्होंने 2 लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन सवाल यह है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल से कितनी राशि ली है. वह नौ साल से सत्ता में हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल से कम से कम 5-7 लाख करोड़ रुपये राज्य से लिए और उसे अधिकारों से वंचित रखा है.''

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
पश्चिम बंगाल के लिए फंड जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती पर तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ यहां राजघाट पर धरना दिया. धरना देने से पहले उन्होंने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित पार्टी के सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.  

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey Report: बिहार में जाति सर्वे के आंकड़े जारी, अब इस आधार पर उठ रही क्या मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget