एक्सप्लोरर

'यूपीए लोगों का सामना करने से घबरा रहा तभी बदला नाम!', अनुराग ठाकुर ने कुछ यूं ली विपक्षी एकता पर चुटकी

अनुराग ठाकुर ने कहा एक समय ऐसा था जब 70 के दशक में भ्रष्टाचार से डूबी हुई कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एक नारा गढ़ा था जिसमें कहा गया था कि भारत इंदिरा है और इंदिरा ही भारत है.

Anurag Thakur On I.N.D.I.A: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चुंकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है, इसलिए विपक्षी दल यूपीए के रूप में लोगों का सामना करने से घबरा रहे हैं.

अनुराग ठाकुर ने कहा इस तरह से नाम बदलना अपराधियों की एक सामान्य रणनीति है जो अपराध करने के बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए अपना नाम और अपनी पहचान बदल लेते हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके भ्रष्ट सहयोगियों का मानना है कि नाम बदलने से लोग उनके व्यापक भ्रष्टाचार को भूल जायेंगे. विपक्ष की हरकतें हमें उस ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिलाती हैं जिसने हमारे देश को लूटा था.

'इतिहास खुद को दोहराएगा, विपक्ष हारेगा'
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं देश के लोगों को याद दिला दूं कि 70 के दशक में कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए और लोकतंत्र की हत्या करने के लिए एक नारा गढ़ा था जिसमें उसने कहा था कि भारत इंदिरा है और इंदिरा ही भारत है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को करारा चुनावी तमाचा लगा था लेकिन लोगों ने पार्टी को नकार दिया और केंद्र में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी. अब जब उन्होंने अपने गठबंधन को I.N.D.I.A कहा है, तो इतिहास खुद को दोहराएगा और वह फिर से हारेंगे.

अनुराग ठाकुर ने ओपनहाइमर फिल्म पर मांगा स्पष्टीकरण
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपनहाइमर के एक आपत्तिजनक दृश्य को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से स्पष्टीकरण मांगा और सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया. माना जा रहा है कि ठाकुर ने सीबीएफसी से वह डिलीट किया गया दृश्य मांगा है, जिसमें फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहा कलाकार एक दृश्य के दौरान सेक्स करते हुए कथित तौर पर भगवद गीता का श्लोक पढ़ते प्रतीत होता है.

No-Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर कैसे तैयार हुए विपक्षी दल? 'INDIA' की बैठक में क्या-क्या हुआ, जानें इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget