एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Remarks: राम मंदिर पर उद्धव ठाकरे के बयान से सियासी संग्राम, बीजेपी बोली- कुछ लोग सत्ता के लालच में...

Uddhav Thackeray Ram Mandir Remarks: शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद गोधरा जैसी घटना हो सकती है.

BJP On Uddhav Thackeray Remarks: राम मंदिर पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार (11 सितंबर) को कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह पूरा गठबंधन, जो पीएम मोदी के खिलाफ है, वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकता है."

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मैं भगवान राम से प्रार्थना करना चाहूंगा कि उन्हें कुछ सद्बुद्धि दें. ये एक शर्मनाक और अशोभनीय टिप्पणी है. हम इसकी निंदा करते हैं." न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को जलगांव में एक जनसभा के दौरान ये टिप्पणी की थी. 

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

उद्धव ठाकरे ने कहा था, "आने वाले दिनों में राम मंदिर का उद्घाटन होगा. संभावना है कि उद्घाटन के लिए देशभर से कई हिंदुओं को बुलाया जाएगा और समारोह खत्म होने के बाद लोगों के लौटने पर वे गोधरा कांड जैसा कुछ कर सकते हैं." राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होने की संभावना है.

अनुराग ठाकुर ने किया तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "बालासाहेब (शिवसेना के दिवंगत संस्थापक और उद्धव ठाकरे के पिता) ने आज क्या सोचा होगा और सत्ता के लालच में उद्धव ठाकरे आज क्या कर रहे हैं."

अनुराग ठाकुर ने कहा, "कुछ लोग सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा भूल गए हैं. जब सनातन धर्म के बारे में इतनी सारी बातें कही गईं तो राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ने एक शब्द भी नहीं कहा." 

क्या हुआ था गोधरा में?

बता दें कि, गुजरात के गोधरा स्टेशन पर 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से लौट रहे कारसेवकों पर हमला किया गया था. रेल के डिब्बे में आग लगा दी गई थी, जिसमें कारसेवक सवार थे. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद पूरे राज्य में दंगे भड़क उठे.

ये भी पढ़ें- 

पीएम मोदी और नीतीश कुमार की गर्मजोशी से मुलाकात की और तस्वीरें आई सामने, राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget