एक्सप्लोरर

एंटीलिया केस: पहले सचिन वाजे की गिरफ्तारी और अब परमबीर सिंह का तबादला, क्या है इशारा?

एक तरफ जहां एनआईए की तरफ से रिमांड पर लेकर सचिन वाजे से पूछताछ की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज इस केस से जुड़े बेपर्दा होने लगे हैं. एनआईए के आईजी अनिल शुक्ला ने सोमवार की शाम को एक और काले रंग की मर्सिडीज के बरामद होने का दावा किया.

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ बरामद स्कॉर्पियों कार और उसके बाद उस गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद होने से महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है. इसकी वजह है इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाले की गिरफ्तारी. इस केस में एनआईए ने मंगलवार को एक और काले रंग की मर्सिडीज कार बरामद की है, जिसको लेकर यह कहा जा रहा है कि वे सचिन वाजे ही इस्तेमाल करते थे. इस घटन के एक दिन बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को हटाया गया है.

एंटीलिया केस से संदेह के घेरे में मुंबई पुलिस

एक तरफ जहां एनआईए की तरफ से रिमांड पर लेकर सचिन वाजे से पूछताछ की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज इस केस से जुड़े बेपर्दा होने लगे हैं. एनआईए के आईजी अनिल शुक्ला ने सोमवार की शाम को एक और काले रंग की मर्सिडीज के बरामद होने का दावा किया.

एनआईए के आईजी ने कहा कि ये वही मर्सिडीज है जिसे सचिन वाजे इस्तेमाल किया करते थे. एनआईए के आईजी अनिल शुक्ला ने मुंबई में कहा- एनआईए ने काले रंग की मर्सिडीज बेंज बरामद की है. स्कॉर्पियों कार की नंबर प्लेट, पांच लाख से ज्यादा की कैश, एक कैश गिनने वाली मशीन और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं. सचिन वाजे इस कार का इस्तेमाल करते थे लेकिन अभी कौन इसका इस्तेमाल कर रहा है उसकी जांच की जाएगी.

एंटीलिया केस खुलते नए राज

एनआईए सूत्रों के मुताबिक, निलंबित महाराष्ट्र के असिस्टेंड पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे ही पीपीई किट में थे. वाजे के ड्राईवर शेलार ने यह बयान दिया है. सीसीटीवी कैमरे में जो पीपीई किट दिखा था उसे केरोसीन से जलाया गया. सचिन वाजे ने ही उस पीपीई किट को पहन रखा था.

सूत्रों के मुताबिक, मर्सिडीज कार से बहुत से फर्जी नंबर प्लेट मिली है. सचिन वाजे पीपीई किट के अंदर चेक शर्ट पहने थे, जिसे बरामद कर लिया गया है. सचिन वाजे के ड्राईवर ने इस बात की भी पुष्टि की है कि जो शर्ट बरामद हुई है उसे वाजे ने 24 तारीख को पहन रखी थी.

जाहिर है एंटीलिया मामले में एनआईए की जांच के बाद कई रहस्यों से पर्दा हटने अभी बाकी है. इस बीच, परमबीर सिंह के तबादले को इस पूरी घटना से हटाकर नहीं देखा जा सकता है. इसकी एक वजह ये भी है कि जिस वक्त एंटीलिया केस की जांच एनआईए को दी गई, उस समय महाराष्ट्र सरकार ने इसका कड़ा विरोध किया था. लेकिन अब वही महाराष्ट्र पुलिस इस शक के घेरे में हैं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget