एक्सप्लोरर

उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ने वाले श्रीनिवास गौड़ा का भी टूटा रिकॉर्ड, इस धावक ने 9.51 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़

कम्बाला आयोजकों ने कहा कि रविवार को निशांत शेट्टी ने 143 मीटर की दौड़ 13.61 सेकेंड में पूरी की, जिसके हिसाब से उन्होंने 100 मीटर दौड़ 9.51 सेकेंड में पूरी की.

मंगलुरू: एक अन्य कम्बाला धावक ने कर्नाटक में पारंपरिक भैंसा दौड़ के दौरान 100 मीटर दूरी रिकार्ड 9.51 सेकेंड में तय करके श्रीनिवास गौड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. श्रीनिवास गौड़ा हाल में ही इस दौड़ में शानदार प्रदर्शन करके सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

आयोजकों ने कहा कि बजागोली जोगीबेट्ट्रू के रहने वाले निशांत शेट्टी ने रविवार को वेणूर कम्बाला के दौरान 28 साल के गौड़ा का रिकार्ड तोड़ा. कम्बाला के आयोजकों ने बताया कि शेट्टी सहित चार प्रतिभागियों ने 100 मीटर की दौड़ 10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है.

शेट्टी के अलावा इरुवाथुर आनंद (9.57 सेकेंड), अकेरी सुरेश शेट्टी (9.57 सेकेंड) और श्रीनिवास गौड़ा (9.55 सेकेंड) ने दौड़ पूरी करने के लिए 10 सेकेंड से कम का समय लिया. आनंद और सुरेश शेट्टी ने भी उसकी वेणूर कम्बाला दौड़ में हिस्सा लिया जिसमें निशांत ने बाजी मारी.

एक फरवरी को गौड़ा ने मंगलुरू के समीप एकाला गांव में कम्बाला दौड़ के दौरान सिर्फ 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दौड़ लगायी थी. उन्होंने पहले 100 मीटर की दूरी सिर्फ 9.55 मीटर में तय की जिसके बाद उनकी तुलना कई बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट से होने लगी जिनका 100 मीटर में विश्व रिकार्ड 9.58 सेकेंड का है. इसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए थे.

कम्बाला आयोजकों ने कहा कि रविवार को शेट्टी ने 143 मीटर की दौड़ 13.61 सेकेंड में पूरी की जिसके हिसाब से उन्होंने 100 मीटर दौड़ 9.51 सेकेंड में पूरी की. कर्नाटक सरकार को गौड़ा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया था.

बता दें कि कम्बाला वार्षिक दौड़ है जिसका आयोजन कर्नाटक में किया जाता है. इस दौड़ में लोग अपनी भैसों के साथ धान के खेतों में 142 मीटर की दूरी तय करते हैं. इस दौड़ के दौरान धावकों के हाथ में भैंसों की लगाम होती है जिससे स्पष्ट है कि इस समय में जानवरों की भी अहम भूमिका होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget