एक्सप्लोरर

अन्ना की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, ABP News से बोले- सरकार ने की बातचीत की पेशकश

अन्ना हजारे का भूख हड़ताल आज चौथे दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में जारी है. अन्ना भ्रष्टाचार की जांच के लिए केंद्र और राज्यों में लोकायुक्त/लोकपाल नियुक्त करने, चुनाव तंत्र में सुधार और देश में कृषि संकट के हल के लिए एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: किसानों की बदहाली और लोकपाल के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का भूख हड़ताल आज चौथे दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा की कोशिश कर रही है. लेकिन मैंने साफ कर दिया है कि जब तक कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जाता अनशन पर बैठे रहेंगे.

अन्ना हजारे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''भूख हड़ताल से कुछ वजन जरूर कम हुआ है लेकिन अगले 10 दिनों तक कोई दिक्कत नहीं है. शरीर में जब तक प्राण है आंदोलन करते रहेंगे. हमने प्रण लिया है कि आजीवन समाज के लिए काम करता रहूंगा.'' उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार के एक मंत्री का फोन चर्चा के लिए आया था. लेकिन मैंने साफ कहा कि कुछ बड़ा फैसला लेकर ही चर्चा के लिए आएं.''

प्रदर्शनकारियों को रोका गया सात साल पहले हुए लोकपाल आंदोलन जैसी भीड़ रामलीला मैदान में नहीं जुटने पर अन्ना ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि समर्थकों को रोका जा रहा है. उन्होंने कहा, ''हम जो बात कर रहे हैं उसे समाज के सामने जाने नहीं दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को रोका जा रहा है. छह राज्यों में अनशन हो रहे हैं, कितना रोकेंगे? दो-तीन दिनों में आंदोलन और बढ़ेगा.'' अन्ना ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोषी हैं.

क्या है अन्ना की मांग? अन्ना हजारे भ्रष्टाचार की जांच के लिए केंद्र और राज्यों में लोकायुक्त/लोकपाल नियुक्त करने, चुनाव तंत्र में सुधार और देश में कृषि संकट के हल के लिए एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''किसानों को उत्पादन लागत से डेढ़ गुना अधिक दाम और 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों को पेंशन मिले, किसानों का जीना मुश्किल हो रहा है. महंगाई नियंत्रित किये जाएं. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए जाएं. भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget