एक्सप्लोरर

भारत बायोटेक की Covaxin का जानवरों पर ट्रायल सफल, बंदरों में वायरस के एंटीबॉडीज विकसित किए

भारत बायोटेक ने 20 बंदरों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटकर रिसर्च किया. एक ग्रुप को प्‍लेसीबो दिया गया, बाकी तीन ग्रुप्‍स को तीन अलग-अगल तरह की वैक्‍सीन 14 दिन के अंतराल पर दी गई.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 46 लाख के पार पहुंच चुकी है. इस बीच कोरोना वैक्सीन से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ आई है. भारत बायोटेक की कोरोना वैक्‍सीन 'कोवैक्सीन' का जानवरों पर ट्रायल सफल हो गया है. कोवैक्सीन ने बंदरों में वायरस के प्रति एंटीबॉडीज विकसित किए हैं.

हैदराबाद स्थित फर्म भारत बायोटेक ने ट्वीट में लिखा, 'भारत बायोटेक गर्व से 'कोवैक्सीन' के पशु अध्ययन परिणामों की घोषणा करता है. यह परिणाम एक लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में सुरक्षात्मक प्रभावकारिता प्रदर्शित करते हैं.'

भारत बायोटेक ने 20 बंदरों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटकर रिसर्च किया. एक ग्रुप को प्‍लेसीबो दिया गया, बाकी तीन ग्रुप्‍स को तीन अलग-अगल तरह की वैक्‍सीन 14 दिन के अंतराल पर दी गई. किसी भी बंदर में निमोनिया के लक्षण नहीं मिले.

देश की पहली वैक्सीन कोवैक्सीन को हैदराबाद की भारत बायोटेक ने आईसीएमआर और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर तैयार किया है. इसके मानव परीक्षण की मंजूरी भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने जुलाई में दी थी.

बता दें, कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए अब तक दुनिया में सिर्फ रूस ने एक वैक्सीन को मंजूरी दी है. भारत में अभी किसी वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी गई है. वहीं भारत में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,570 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे में 1201 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 81,533 मरीज ठीक भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें- सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल रोका, डीसीजीआई ने जारी किया कारण बताओ नोटिस WHO ने कहा- एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगना 'वेक-अप कॉल', लेकिन रिसर्चर निराश न हों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget