एक्सप्लोरर

इस राज्य में BJP का बड़ा दांव, मुस्लिम महिला MLC को पार्टी में कराया शामिल

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए जाकिया खानम ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी के लिए समान अधिकार लागू कर रहे हैं. वो एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिया है.

आंध्र प्रदेश की एमएलसी मयाना जाकिया खानम ने बुधवार (14 मई, 2025) को YSRCP से रिजाइन दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली. विधान परिषद की उपसभापति खानम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए YSRCP के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी को अपना त्यागपत्र भेज दिया.

उन्होंने विधान परिषद के अध्यक्ष कोय्या मोशेन राजू को एक अलग पत्र भेजकर परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी. अन्नामय्या जिले के रायचोटी की एक प्रमुख मुस्लिम नेता जकिया खानम को जुलाई 2020 में राज्यपाल के कोटे से एमएलसी नामित किया गया था. पार्टी के एक नेता ने बताया कि वो पिछले दो साल से पार्टी से असंतुष्ट थी.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खानम को भेंट किया भगवा दुपट्टा  

जाकिया खानम इस्तीफे के कुछ ही देर बाद विजयवाड़ा स्थित बीजेपी कार्यालय गईं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राजमुंदरी के सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी से मुलाकात की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खानम को भगवा दुपट्टा भेंट करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.

जाकिया खानम ने की पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए जाकिया खानम ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी के लिए समान अधिकार लागू कर रहे हैं. वो एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिया है. मैं मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से सकारात्मक संदेश भेजने के लिए बीजेपी में शामिल हुई हूं.

YSRCP से अबतक 6 MLC दे चुके हैं इस्तीफा

जाकिया खानम के बाद YSRCP से इस्तीफा देने वाले MLC की कुल संख्या छह हो गई है. अब तक पार्टी से इस्तीफा देने वाले अन्य MLC में कर्री पद्मश्री, पोथुला सुनीता, जयमंगला वेंकटरमण, बल्ली कल्याण चक्रवर्ती और मर्री राजशेखर शामिल हैं. हालांकि, 58 सदस्यीय उच्च सदन में 34 एमएलसी के साथ YSRCP के पास अभी भी राज्य विधान परिषद में बहुमत है.

ये भी पढ़ें:

भारत ने ध्वस्त किए पाकिस्तानी एयरबेस तो PAK के 6 'दोस्तों' ने इंडिया पर दागीं साइबर मिसाइलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget