एक्सप्लोरर

भारत ने ध्वस्त किए पाकिस्तानी एयरबेस तो PAK के 6 'दोस्तों' ने इंडिया पर दागीं साइबर मिसाइलें

Cyber Attack On India: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान, तुर्किए, बांग्लादेश, मलेशिया और इंडोनेशिया से भारत पर साइबर हमले किए गए. इनके निशाने पर रेलवे से लेकर एयलाइन तक थी.

India Strikes In Pakistan: आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की धमक की गूंज दुनिया में सुनाई दे रही है. इस ऑपरेशन के दौरान भारत कई मोर्चों पर लड़ा और ये लड़ाई अभी भी जारी है. भारत दुश्मनों से ड्रोन और मिसाइलों से तो लड़ा ही साथ में साइबर हमले को भी नाकाम किया. एक तरफ पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा था तो दूसरी तरफ उसके दोस्त हैकर पाकिस्तान, तुर्किए, बांग्लादेश, मलेशिया और इंडोनेशिया से साइबर हमले कर रहे थे. इसमें चीन से उनको समर्थन मिल रहा था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया कि रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और उनके एमएसएमई विक्रेताओं के अलावा बंदरगाह, हवाई अड्डे, बिजली ग्रिड, भारतीय रेलवे और एयरलाइंस जैसी परिवहन सेवाएं, बीएसएनएल जैसी दूरसंचार कंपनियां, यूपीआई जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म, डिजिटल वॉलेट, स्टॉक एक्सचेंज और बुनियादी ढांचे में निवेश करने वाले प्रमुख भारतीय समूह भी हमले की चपेट में आए.

डिफेंस सिस्टम की जानकारी हासिल करने के लिए किए गए साइबर अटैक

उन्होंने कहा कि ये कोशिश भारत को शर्मिंदा करने के साथ-साथ उसकी मिसाइलों सहित डिफेंस सिस्टम के बारे में संवेदनशील जानकारी निकालने के लिए भी की गई थी. इंटरपोल ट्रेनर और साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट पेंड्याला कृष्ण शास्त्री के मुताबिक, ये हमले भारतीय डिजिटल प्रॉपर्टी के खिलाफ थे और पाकिस्तानी अभिनेताओं ने इसके खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया था.

कितना जबरदस्त था साइबैर अटैक, जानें

हमले करने वाले ग्रुप्स ने कथित तौर पर मैलवेयर तैनात किए, फ़िशिंग हमले किए और फाइनेंस, टेलिकॉप, एनर्जी और पब्लिक सर्विसेज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को टारगेट करके सर्विस से वंचित करने वाले अभियान शुरू किए. डिफेसमेंट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट जोन-एच ने भारतीय सरकार के डोमेन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी दी. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स (niws.nic.in) की वेबसाइट के डिफेस होने का दावा किया गया. एक अन्य, nationaltrust.nic.in में भी सेंध लगी, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया.  

सीसीएल की वेबसाइट बहाल

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की वेबसाइट पर मंगलवार को एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई, जब श्री हबीब 404 नाम के किसी शख्स ने एक मैसेज भेजा. पाकिस्तानी साइबर फोर्स ने कहा, "आपको लगा कि आप सुरक्षित हैं, लेकिन हम यहां हैं." संजय सहाय की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पाकिस्तान साइबर हमले के पहलू से पल्ला झाड़ लिया. सीसीएल के पीआरओ आलोक गुप्ता ने कहा, "वेबसाइट को बहाल कर दिया गया है और यह सामान्य रूप से काम कर रही है.”

उन्होंने कहा कि कंपनी के डेटा में कोई नुकसान नहीं है. फिलहाल, हम केवल यह कह सकते हैं कि समस्या तकनीकी गड़बड़ी के कारण थी. हम यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते कि इसे हैक किया गया था या नहीं.

ये भी पढ़ें: 'सिंधु जल समझौते पर फिर से करें विचार', जंग में मात खाने के बाद भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget