एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश: पंचायत चुनाव में दिखा सुरक्षाबलों का मानवीय चेहरा, बुजुर्गों-दिव्यांगों की मदद

पंचायत सरपंचों के 3,249 पदों के लिए चुनाव होने थे. हालांकि 525 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया और नेल्लोर जिले में एक गांव के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया. 2,723 पंचायतों के लिए चुनाव हुआ.

अमरावती: आंध्र प्रदेश में मंगलवार को राज्यभर के पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान प्रदेश पुलिस की ओर से मानवीय एवं दयालु व्यवहार देखने को मिला. चुनाव के दौरान कई पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांग लोगों की मदद करते देखा गया, जो दिनभर अपना वोट डालने के लिए कतारों में खड़े थे.

आंध्र पुलिस के एक बयान के अनुसार, एक 80 वर्षीय महिला, जो अपने घर पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उन्हें इंस्पेक्टर श्रीनिवास के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों की मदद से मतदान केंद्र पर लाया गया. यह बुजुर्ग महिला माथे पर पट्टी बांधे मतदान केंद्र पहुंची और उसे अपना मताधिकार का प्रयोग करने में पुलिस ने अहम भूमिका अदा की.

कडप्पा जिले में कांस्टेबल सुरेश एक बूढ़ी महिला को वोट डालने में मदद करने के लिए काजीपेट मतदान केंद्र तक लेकर गए. वहीं कुरनूल जिले में पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) मल्लिजार्जुन ने 106 वर्षीय गोसानी पापम्मा को उयालवाडा मंडल में वोट डालने में मदद की.

लोकतंत्र की भावना को कायम रखते हुए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही मानवीय तौर पर नागरिकों की सहायता करने हुए पुलिस ने एक बेहतरीन मिसाल पेश की है. इसी दिशा में प्रकाशम जिले की पुलिस ने विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्ति को चेमाकुर्थी के मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद की.

आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में करीब 82 प्रतिशत मतदान आंध्र प्रदेश में 2,723 पंचायतों के लिए पहले चरण के चुनाव में 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने यह जानकारी दी. हालांकि, एसईसी ने मतदान के लिए पात्र कुल मतदाताओं की संख्या नहीं बतायी. आयोग ने कहा, ‘‘राज्य निर्वाचन आयोग राज्य में ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने पर अपना संतोष व्यक्त करता है.’’

अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.30 बजे समाप्त हुआ, जबकि शाम चार बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. मतदान 20,157 वार्ड सदस्यों का चयन करने के लिए भी हुआ. पहले चरण पूरा होने के साथ ही तीन अन्य चरण में 21 फरवरी तक मतदान होगा. एसईसी ने उम्मीद जतायी कि यही रुख बाद में चरणों में भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- बड़ी राहत: पिछले तीन हफ्ते में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमत नई ऊंचाई पर, अपने शहर का रेट यहां देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget