एक्सप्लोरर

पहले दोनोंं बेटों को डुबो कर मारा फिर खुद पंखे से लटका, एग्जाम में अच्छा रिजल्ट न आने पर की पिता ने की ऐसी हरकत

Man Killed His Sons Also Suicide: पुलिस ने उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें उसने अपने बेटों के खराब शैक्षणिक प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की थी.

Man Killed His Sons Also Suicide: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण अपने दोनों बेटों की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगा ली. 

पुलिस ने बताया कि मामला शुक्रवार (14 मार्च,2025) का है, जब इंडियन ऑयल कंपनी में काम करने वाले 35 वर्षीय सहायक लेखाकार ने अपने 6 और 7 साल के दोनों बेटों को रस्सी से बांध और उन्हें दो अलग-अलग पानी से भरी बाल्टी में उल्टा करके डुबो दिया और फिर अपने बेडरूम पंखे से लटक गया.

पढ़ाई में बढ़ते कॉम्पिटिशन का था दवाब

पश्चिमी गोदावरी जिले के ताडेपल्लीगुडेम का रहने वाला यह व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहा था. उनका एक बच्चा यूकेजी और एक बच्चा कक्षा 1 का छात्र था. पुलिस इंस्पेक्टर बी पेड्डीराजू ने कहा, "दंपति ने हाल ही में अपने बच्चों का स्कूल बदल दिया था क्योंकि उन्हें चिंता थी कि वे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे." पुलिस ने उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें उसने अपने बेटों के खराब शैक्षणिक प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की थी. उसे डर था कि वह आने वाले समय में पढ़ाई में बढ़ते कॉम्पिटिशन के दवाब को झेल नहीं पाएंगे.  

पत्नी को ऑफिस में ही रहने को कहा था

पुलिस जानकारी के मुकाबिक, सुसाइड करने वाला शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने ऑफिस के होली के कार्यक्रम में शामिल भी हुआ था. इसके बाद उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह ऑफिस में ही रहे और वह बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के माप के लिए दर्जी के पास ले गया. उसने पत्नी से कहा कि वह 10-15 मिनट में वापस आ जाएगा. वह काफी देर तक इंतजार करती रही और पति को कॉल भी किया. जब उसने कॉल नहीं उठाया तो वह कुछ सहकर्मियों के साथ घर चली गई. 

मामले की जांच जारी

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था और शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकीनाडा सरकारी अस्पताल भेज दिया था.  बी पेड्डीराजू ने कहा, "उसके भाई ने हमें बताया कि उसे पैसों की कोई परेशानी नहीं थी और वह आराम से सरकारी नौकरी कर रहा था. हम मामले की सभी एंगल से जांच कर रहे हैं." 

यह भी पढ़ें- इराक में मारा गया खतरनाक आतंकवादियों में से एक ISIS कमांडर अबू खदीजा, ट्रंप ने लिया क्रेडिट; सबूत भी किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget