एक्सप्लोरर

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान निकोबार के 21 द्वीप, नेताजी सुभाष की जयंती पर पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम का हिस्सा

Parakram Diwas 2023: पराक्रम दिवस के मौके पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण किया जाएगा. इनके नाम देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे.

Netaji Subhas Chandra Bose Birth Anniversary: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन यानी 23 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इस मौके पर पीएम मोदी अंडमान में प्रस्तावित नेताजी स्मारक के मॉडल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. 

इस अवसर पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण किया जाएगा. इन द्वीपों के अभी तक नाम नहीं थे. ये अभी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नाम से ही जाने जाते थे. अब पीएम मोदी अंडमान और निकोबार के 21 द्वीप के नाम देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे. इस तरीके से पराक्रम दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं को भी सम्मानिक होंगे. 

नेताजी के नाम पर होगा राष्ट्रीय स्मारक

पीएमओ के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया, "23 जनवरी को यानी पराक्रम दिवस पर प्रधान मंत्री मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे."

अंडमान-निकोबार के सांसद ने किया स्वागत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने इन द्वीपों का नाम वीर सैनिकों के नाम पर करने के बाद केंद्र के इस कदम का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार ने हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण उनके नाम पर करने का निर्णय लिया." उन्होंने इस संबंध में स्कूली बच्चों के लिए छोटी पुस्तिका प्रकाशित करने की अपील की, जिससे बच्चे देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को जान सकें.
 
पोर्ट ब्लेयर में भी होंगे कार्यक्रम

पोर्ट ब्लेयर के डॉ बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में एक समारोह में कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे. शाह 23 जनवरी को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे. नेताजी बोस की जयंती मनाने के लिए पोर्ट ब्लेयर में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध डांसर तनुश्री शंकर की ओर से कोरियोग्रॉफ की गई फिल्म की स्क्रीनिंग और नेताजी के जीवन पर एक डांस कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा.

सेलुलर जेलों के लिए प्रसिद्ध है अंडमान

अंडमान को सेल्युलर जेलों के लिए जाना जाता है. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान सेनानियों को अंडमान की सेल्युलर जेलों की एकांत कोठरी में रखा जाता था. 1857 के विद्रोह, वहाबी आंदोलन और बर्मी विद्रोह जैसे विभिन्न ब्रिटिश विरोधी आंदोलनों में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को अंडमान भेज दिया गया था, जहां उन्हें वहां की तंग सेलुलर जेलों में रखा जाता था और बर्बर यातनाएं दी जाती थीं.

ये भी पढ़ें-Narwal Twin Blasts: नरवाल सीरियल ब्लास्ट में अब तक 9 घायल, सेना और SIA के अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget