एक्सप्लोरर

G20 से बौखलाई पाक आर्मी, अनंतनाग हमले में पाकिस्तान का हाथ, क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट में प्लानिंग का खुलासा

Pakistan Involved In Anantnag Attack: अनंतनाग हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश की बात सामने आई है. क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट में हमले की योजना का पता चला है.

Pakistan Involved In Anantnag Attack : कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी में आतंकियों की घुसपैठ और हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का खुलासा हुआ है. डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के सूत्रों ने abp न्यूज़ को बताया है कि पिछले 5 दिनों की क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट से पता चला है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकी एक साथ कई हमले की योजना बना रहे थे.

सूत्रों ने बताया है कि भारत की अध्यक्षता में G20 की सफलता से पाकिस्तान में बौखलाहट है. पाकिस्तान की ओर से आतंकी हमले की योजना बनाई गई थी. सूत्रों ने दावा किया है कि पाकिस्तानी आर्मी G20 के बाद से बड़े अटैक की प्लानिंग कर रही थी.

दो दिनों में हो चुके हैं दो अटैक
कश्मीर में दो दिनों में दो बड़े हमले हो भी चुके हैं. कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बुधवार (13 सितंबर) को लश्कर-ए-तैयबा (LET) के आतंकियों संग सुरक्षाबलों की झड़प हुई. इसमें सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धानौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए हैं, जबकि एनकाउंटर में दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है. इसी तरह से राजौरी में भी LET के  दो आतंकियों को मार गिराया गया है. डिफेंस सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट में आतंकियों को सीमापार हमले के लिए भेजा जा रहा है.

कब और कहां हुए पाकिस्तान आर्मी पर हमले
हाल ही में पाकिस्तान आर्मी पर तीन बड़े अटैक हो चुके हैं. चित्राल में पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर तालिबान ने हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया था. सूत्रों ने बताया है कि इस हमले में पाकिस्तानी आर्मी को भारी कैजुअल्टी हुई है. पाकिस्तान आर्मी किस तरह से नकारा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तालिबान को हमले की भनक तक नहीं लगी. 

दूसरा हमला वजीरिस्तान में हुआ है. यहां TTP आतंकियों ने पाकिस्तानी आर्मी पर अटैक किया है, जबकि तीसरा स्टैंड ऑफ तोरखाम बॉर्डर पर तालिबान और पाकिस्तान मिलिट्री के बीच चल रहा है. भारत की अध्यक्षता में G20 के पीसफूल आयोजन के दौरान कश्मीर में एक भी टेरर अटैक नहीं हुआ. इसके सफल समापन के बाद से हमले शुरू हुए हैं, जो पाकिस्तान की बौखलाहट के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें: आखिर कब तक हमारे घरों के चिराग ऐसे बुझते रहेंगे'- शहीद मेजर आशीष के जीजा |

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget