एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: अनंतनाग में पांच दिन से जारी एनकाउंटर, ड्रोन का इस्तेमाल, मोर्टार भी दागे

Jammu Kashmir News: कोकरनाग के पहाड़ी क्षेत्र में लश्कर के 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. सुरक्षाबलों ने इन्हें घेर रखा है.

Anantnag Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ रविवार (17 सितंबर) को पांचवें दिन भी जारी रही. सुरक्षा बलों ने आस-पास के गांवों तक अभियान का दायरा बढ़ा दिया है और जंगल में मोर्टार के कई गोले दागे. 

1. पैरा कमांडो सहित बड़ी संख्या में सैनिक गडोल के घने जंगलों के अंदर आतंकियों का सफाया करने में जुटे हुए हैं. जंगल युद्ध में प्रशिक्षित आतंकवादी सेना को दूर रखने और मुठभेड़ को लंबा खींचने के लिए दुर्गम इलाके और जंगल का इस्तेमाल कर रहे हैं.

2. कोकरनाग में 13 सितंबर को एनकाउंटर शुरू हुआ था. इस एनकाउंटर में तीन अधिकारी समेत चार जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है.

3. अनंतनाग में छिपे आतंकियों की संख्या दो से तीन मानी जा रही है जो भारी हथियारों से लैस हैं. सुरक्षाबलों ने अब तक सैकड़ों मोटर शैल और रॉकेट दागे. साथ ही हाई टेकनीक उपकरणों के साथ संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया और ड्रोन का उपयोग करके बम भी गिराए.  

4. एनकाउंटर के दौरान शांत अल्पाइन जंगलों में समय-समय पर जोरदार विस्फोट और भारी गोलीबारी की गूंज सुनाई दी है. सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया था.

5. खुफिया इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान मंगलवार-बुधवार रात शुरू हुआ था. जिसके बाद अगले दिन आतंकवादी ठिकाने तक पहुंचने का प्रयास किया गया.

6. ऐसी आशंका है कि आतंकवादियों ने कार्रवाई का अनुमान लगा लिया था और उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने ऑपरेशन में इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन की तस्वीर भी जारी की है. 

7. इस ऑपरेशन में आगे से नेतृत्व करते हुए दो सेना अधिकारी- कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोंचक, और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट शहीद हो गए. दो और सैनिक घायल हो गए जबकि एक अन्य लापता जवान का शव शुक्रवार को मिला. 

8. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुबह अभियान शुरू होते ही सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर मोर्टार के कई गोले दागे. अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में कई गुफानुमा ठिकाने हैं. 

9. आतंकवादियों पर हमला करने के लिए उनके सटीक ठिकाने का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सेना की टीम ने ऊंचे और घने जंगल में स्थिति ले ली है और लक्षित ठिकानों पर लगातार हमला किया जा रहा है. 

10. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने पहले बताया था कि ये अभियान विशेष सूचना के बाद चलाया गया. उन्होंने दावा किया कि घेरे गए दो से तीन आतंकवादियों पर काबू पा लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

CWC Meeting: सीएम KCR की तारीफ, कांग्रेस पर कटाक्ष... CWC मीटिंग के बीच हैदराबाद में लगे पार्टी विरोधी पोस्टर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 'बार-बार बुलाने के बाद भी...'
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 'बार-बार बुलाने के बाद भी...'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget