एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग लोकसभा सीट पर उपचुनाव 25 मई तक के लिए टाला

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने अनंतनाग लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को 25 मई तक टालने का फैसला किया है. चुनाव आयोग का कहना है जम्मू कश्मीर सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार चुनाव के लिए राज्य में कानून व्यवस्था अनुकूल नहीं है. आपको बता दें कि पहले यहां उपचुनाव 12 अप्रैल को होना था.

चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य प्रशासन को आशंका है कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए बदमाशों की ओर से ‘‘हिंसक प्रयास’’ किए जा सकते हैं. इस अधिसूचना में श्रीनगर में हुए उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा का भी जिक्र किया गया.

चुनाव आयोग ने एक जून तक अनंतनाग में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद जताई है. इतना लंबा वक्त इस बात को ध्यान में रखते हुए दिया गया है कि वहां कुछ मतदान केन्द्रों में दोबारा मतदान हो सकते हैं. अनंतनाग सीट महबूबा मुफ्ती के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोक सभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है.

श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं और मतदान का प्रतिशत भी बेहद कम रहने के कारण चुनाव आयोग उन मतदान केन्द्रों मे दोबारा चुनाव कराने के संबंध में शीघ्र हर कोई निर्णय सकता है. श्रीनगर में चुनावों के दौरान हुई हिंसा के बाद सुरक्षाबलों को भीड़ को काबू में करने के लिए गोलियां चलानी पड़ी जिसमें आठ लोंगों की जानें चली गईं.

राज्य में हुए उपचुनाव में हिंसा के कारण कुछ केन्द्रों में पुनर्मतदान और अनंतनाग में होने वाले उपचुनाव को स्थगित करने के संबंध में पार्टियों की राय जानने के लिए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सत्तारूढ़ पीडीपी-भाजपा तथा विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक की जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्षी नेता आपस में उलझ गए.

बैठक के दौरान नेशनल कांफ्रेन्स के नेताओं ने पीडीपी के प्रतिनिधि वजीद उर रहमान के बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुफ्ती तस्सादक ने अनंतनाग चुनाव को स्थगित करने की मांग को दोहराया था.

बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे लेकिन मतों में भिन्नता होने के कारण उनके बीच वाक युद्ध चलता रहा. इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहा कि कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास जगाने की दशकों की मेहनत को भाजपा सरकार ने पलट कर रख दिया है. उन्होंने राज्य की पीडीपी भाजपा सरकार के पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget