एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी के नाम पर 'करोड़पति' बनाने का झांसा दे अकाउंट कर रहे खाली

अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शुक्रवार (12 जुलाई, 2024) को शादी है, लेकिन इस बीच अनंत अंबानी के नाम पर कुछ ठग आपका अकाउंट खाली करने की फिराक में हैं.

कई दिनों तक चली प्री वेडिंग सेरेमनी के बाद अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार (12 जुलाई, 2024) को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इन सबके बीच अनंत अंबानी के नाम से कुछ ठग एक स्कैम का प्लान कर रहे हैं.

स्कैम में 26 हजार रुपये निवेश करके करोड़ों छापने की बात बोली जा रही है. दावा किया जा रहा है इस तरह बिना कुछ किए लोग घर बैठे करोड़पति बन सकते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निर्देशक अविनाश दास ( Avinash Das) ने  अनंत अंबानी के नाम से हो रहे इस स्कैम का खुलासा किया है. 

अविनाश दास ने क्या कहा? 
अविनाश दास बताते हैं कि उन्हें सुबह किसी ने लिंक भेजा और इसे क्लिक करते ही हिंदुस्तान टाइम्स का पेज खुलता है. इस पेज पर CNBC-TV18 के मैनेजिंग एडिटर आनंद नरसिम्हन और अनंत अंबानी की बातचीत का हवाला देकर स्कैम किया जाता है. 

अनंत अंबानी और आनंद नरसिम्हन की क्या बातचीत होती है?
आनंद नरसिम्हन ने अनंत अंबानी (Anant Ambani) से सवाल किया, ''आप अक्सर कहते हैं कि गरीबी एक मानव विकल्प है, लेकिन आप यह कैसे जान सकते हैं? आपकी फीस इस देश में किसी की भी तनख्वाह से अधिक है.''

इसका जवाब देते हुए अनंत अंबानी ने कहा, '' उनकी एक सहायक ने मात्र 26 हज़ार रुपये निवेश करके करोड़ों रुपये कमा लिए और अब वह एक शानदार फ़्लैट और एक महंगी गाड़ी की मालकिन है.'' 

अविनाश दास कहते हैं कि आनंद को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ तो वो अनंत ने उनसे उनका स्मार्टफ़ोन लेकर BTC MAXIMUM AI की वेबसाइट को खोल एक एकाउंट रजिस्टर करते हैं और तुरंत 26 हज़ार रुपये निवेश कर दिए. आधे घंटे बाद इस रकम में 5 हजार का इजाफा हो चुका था. यानी कि हर घंटे आपके पैसे बढ़ रहे हैं और इस तरह आप करोड़पति बन सकते हैं. 

अनंत अंबानी ने ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया है. ठगी करने वालों ने वेबसाइट का क्लोन बनाकर हिंदुस्तान टाइम्स जैसी साइट बनाई ताकि स्कैम कर सके. 

ये भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से एक दिन पहले एंटीलिया में क्या-क्या हुआ, जानें

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget