एक्सप्लोरर

Amritpal Singh ISI Linked: अमृतपाल सिंह का पाकिस्तान कनेक्शन भी आया सामने, जानें क्या थी उसकी प्लानिंग

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह के खास सहयोगी तेजेंद्र सिंह उर्फ गोरखा बाबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गोरखा बाबा के मोबाइल से पाकिस्तानी युवक का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है.

Amritpal Singh: वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में अमृतपाल का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. वह पाकिस्तान के कुछ युवाओं के संपर्क में था, साथ ही पाकिस्तान के कुछ युवाओं को आईएसआई की शह पर भारत में दाखिल करवाने की भी प्लानिंग कर रहा था. 

दरअसल, इस बात का खुलासा अमृतपाल सिंह के बेहद खास शख्स के गिरफ्तार होने के बाद हुआ है. पंजाब के खन्ना से अमृतपाल सिंह के खास सहयोगी तेजेंद्र सिंह उर्फ गोरखा बाबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गोरखा बाबा के मोबाइल से पाकिस्तानी युवक का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है. इसके साथ ही पुलिस को संदेह है कि पाकिस्तानी युवक भारत में ही मौजूद है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस से पाकिस्तानी युवक का लाइसेंस और फोटो साझा किया है. इसी गोरखा बाबा के मोबाइल से पता चला है कि अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी अलग खालिस्तान बनाने को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रहे थे और उन्होंने अलग खालिस्तान का नक्शा झंडा और करेंसी भी तय कर रखी थी. करेंसी पर जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगाने की प्लानिंग थी.

बनाया है नया झंडा और अलग करेंसी 

खन्ना पुलिस की SSP अमनीत कौंडल ने शुक्रवार को बताया कि इन लोगों ने खालिस्तान का नया झंडा, अलग करेंसी और सिख रियासतों के झंडे तक बना लिए थे. प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फौज के अलावा एक क्लोज प्रोटेक्शन टीम भी बनाई थी. पुलिस के अनुसार खालसा फौज के हर व्यक्ति को स्पेशल नंबर अलॉट किया गया था.

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस बीते ने शनिवार (19 मार्च) को बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के कई साथियों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, अमृतपाल भागने में सफल हो गया जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

अजलाना थाने में की थी हिंसा

बताते चलें कि पिछले महीने अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाना पर धावा बोल दिया था. वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी लवप्रीत सिंह की रिहाई की मांग कर रहे थे. इस घटना में एक पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें: Texas Train Accident: मालगाड़ी में दम घुटने से दो लोगों की मौत, 15 घायल, पुलिस को मानव तस्करी की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget